पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:सैकड़ों ने किया मनोकामना अभिषेक; महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई शहरों से भी पहुंचे श्रद्धालु

पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:सैकड़ों ने किया मनोकामना अभिषेक; महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई शहरों से भी पहुंचे श्रद्धालु

मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सावन माह के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मनोकामना अभिषेक किया और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। यह मनोकामना अभिषेक सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक किया। अभिषेक में मंदसौर जिले के स्थानीय पाटीदार और भावसार समाज के श्रद्धालुओं के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, उज्जैन और इंदौर से आए भक्तों ने भी हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण माह में भगवान शिव का अभिषेक करने का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सावन में भगवान पशुपतिनाथ का मनोकामना अभिषेक करने से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सावन के कारण पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्त भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। पूरे सावन माह के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *