उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार:कोलकाता के 7 लोग घायल, चालक को नींद आने की आशंका

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार:कोलकाता के 7 लोग घायल, चालक को नींद आने की आशंका

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में कोलकाता के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कश्मीर से कोलकाता जा रहे थे। शुरुआती जांच में आशंका है कि चालक को नींद आने के कारण कार बेकाबू हुई। यह घटना माखी थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 404 के पास हुई। घायलों में मिन्हाजुदीन, काजी हसन, ममतज, हालीमा, शालिमा, सूरज और अबु सलम शामिल हैं। सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। माखी थानाध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *