पत्नी ने 75 हजार में करवाई पति की हत्या:मधेपुरा में शराब पीकर करता था मारपीट, परेशान होकर उठाया कदम; 4 अरेस्ट

पत्नी ने 75 हजार में करवाई पति की हत्या:मधेपुरा में शराब पीकर करता था मारपीट, परेशान होकर उठाया कदम; 4 अरेस्ट

मधेपुरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए 75 हजार रुपये सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यह घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव की है। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने जानकारी दी कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू निवासी किसान कामेश्वर मेहता की 24 मई की मध्यरात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही पति की हत्या करवाने के लिए राजदेव कुमार को 75 हजार रुपये दिए थे। प्रताड़ना से तंग आकर रची मारने की साजिश पत्नी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि कामेश्वर मेहता शराब के नशे में उसके साथ लगातार मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति की हत्या की साजिश रची। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गीता देवी के अलावा फुलौत वार्ड एक निवासी राजदेव कुमार, फुलौत वार्ड दो निवासी रौशन कुमार और भागलपुर के बिहपुर थाना के झंडापुर निवासी प्रशांत कुमार शामिल हैं। 1कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। कामेश्वर मेहता की हत्या के बाद उनकी पत्नी गीता देवी के आवेदन पर बिहारीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डीआईयू टीम को भी शामिल किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारी हत्या की बात टीम ने आरोपी राजदेव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। राजदेव ने अपने साथियों प्रशांत कुमार, रौशन कुमार और कौशल कुमार के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। रौशन कुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। इसके बाद मुख्य आरोपित गीता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद हथियार के संबंध में फुलौत थाना में अलग से मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तालाश में छापेमारी मामले का एक अन्य आरोपित कौशल कुमार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

कामेश्वर मेहता की उसकी पत्नी गीता देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके कारण दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। कई बार थाना में पत्नी गीता देवी ने पति के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन भी दिया था। मृतक के एक पुत्र की चार वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पत्नी का मानना है कि उसके पति ही पुत्र के मौत के जिम्मेदार थे। मधेपुरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए 75 हजार रुपये सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यह घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव की है। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने जानकारी दी कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू निवासी किसान कामेश्वर मेहता की 24 मई की मध्यरात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही पति की हत्या करवाने के लिए राजदेव कुमार को 75 हजार रुपये दिए थे। प्रताड़ना से तंग आकर रची मारने की साजिश पत्नी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि कामेश्वर मेहता शराब के नशे में उसके साथ लगातार मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति की हत्या की साजिश रची। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गीता देवी के अलावा फुलौत वार्ड एक निवासी राजदेव कुमार, फुलौत वार्ड दो निवासी रौशन कुमार और भागलपुर के बिहपुर थाना के झंडापुर निवासी प्रशांत कुमार शामिल हैं। 1कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। कामेश्वर मेहता की हत्या के बाद उनकी पत्नी गीता देवी के आवेदन पर बिहारीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डीआईयू टीम को भी शामिल किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारी हत्या की बात टीम ने आरोपी राजदेव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। राजदेव ने अपने साथियों प्रशांत कुमार, रौशन कुमार और कौशल कुमार के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। रौशन कुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। इसके बाद मुख्य आरोपित गीता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद हथियार के संबंध में फुलौत थाना में अलग से मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तालाश में छापेमारी मामले का एक अन्य आरोपित कौशल कुमार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

कामेश्वर मेहता की उसकी पत्नी गीता देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके कारण दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। कई बार थाना में पत्नी गीता देवी ने पति के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन भी दिया था। मृतक के एक पुत्र की चार वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पत्नी का मानना है कि उसके पति ही पुत्र के मौत के जिम्मेदार थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *