पटना के गोदाम में ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा, मौत:परिजन बोले- 6 लाख रुपए मांगे, नहीं देने पर हत्या की; शव रखकर किया प्रदर्शन

पटना के गोदाम में ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा, मौत:परिजन बोले- 6 लाख रुपए मांगे, नहीं देने पर हत्या की; शव रखकर किया प्रदर्शन

पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गोदाम मालिक ने 6 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे पूरा न करने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड स्थित एक बोरा गोदाम में हुई। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित लोगों और स्थानीय ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों ने शव को गोदाम के दरवाजे पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोरबा प्रखंड के बनबीरा गांव निवासी रमेश राय के रूप में हुई है। रमेश रायपुर से बोरा भरकर दीदारगंज के महुली रोड स्थित एक बोरा गोदाम पहुंचे थे। रायपुर से बोरा लेकर पहुंचा था ड्राइवर मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोरबा प्रखंड के बनबीरा गांव निवासी रमेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश राय रायपुर से ट्रक पर बोरा लादकर पटना के दीदारगंज स्थित महुली रोड के एक गोदाम पहुंचे थे। मालिक ने ड्राइवर से 6 लाख रुपये की मांगे परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जब गोदाम पर बोरा उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो गोदाम मालिक ने बोरा भीगा होने का आरोप लगाते हुए भारी नुकसान का दावा किया। इसके एवज में गोदाम मालिक ने ड्राइवर रमेश राय से 6 लाख रुपये की मांग की। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर ड्राइवर के साथ गोदाम के अंदर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फोन पर परिवार को बताया था विवाद मृतक के परिजन मुन्ना यादव ने बताया कि रायपुर से ट्रक लेकर महुली रोड पहुंचने के बाद रमेश राय ने फोन पर परिवार को बताया था कि गोदाम मालिक बोरा भीगा होने को लेकर विवाद कर रहा है। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के बाद गोदाम के भीतर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद से गोदाम मालिक और अन्य सभी आरोपी मौके से फरार हैं। शव रखकर ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव गोदाम के मुख्य दरवाजे के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोरबा से राजद विधायक रणविजय साहू भी महुली रोड स्थित घटनास्थल पहुंचे। पुलिस जांच के बाद होगी मौत की वजह स्पष्ट फिलहाल मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौत की वास्तविक वजह और मारपीट के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े लोगों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है। पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गोदाम मालिक ने 6 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे पूरा न करने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड स्थित एक बोरा गोदाम में हुई। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित लोगों और स्थानीय ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों ने शव को गोदाम के दरवाजे पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोरबा प्रखंड के बनबीरा गांव निवासी रमेश राय के रूप में हुई है। रमेश रायपुर से बोरा भरकर दीदारगंज के महुली रोड स्थित एक बोरा गोदाम पहुंचे थे। रायपुर से बोरा लेकर पहुंचा था ड्राइवर मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोरबा प्रखंड के बनबीरा गांव निवासी रमेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश राय रायपुर से ट्रक पर बोरा लादकर पटना के दीदारगंज स्थित महुली रोड के एक गोदाम पहुंचे थे। मालिक ने ड्राइवर से 6 लाख रुपये की मांगे परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जब गोदाम पर बोरा उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो गोदाम मालिक ने बोरा भीगा होने का आरोप लगाते हुए भारी नुकसान का दावा किया। इसके एवज में गोदाम मालिक ने ड्राइवर रमेश राय से 6 लाख रुपये की मांग की। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर ड्राइवर के साथ गोदाम के अंदर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फोन पर परिवार को बताया था विवाद मृतक के परिजन मुन्ना यादव ने बताया कि रायपुर से ट्रक लेकर महुली रोड पहुंचने के बाद रमेश राय ने फोन पर परिवार को बताया था कि गोदाम मालिक बोरा भीगा होने को लेकर विवाद कर रहा है। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के बाद गोदाम के भीतर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद से गोदाम मालिक और अन्य सभी आरोपी मौके से फरार हैं। शव रखकर ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव गोदाम के मुख्य दरवाजे के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोरबा से राजद विधायक रणविजय साहू भी महुली रोड स्थित घटनास्थल पहुंचे। पुलिस जांच के बाद होगी मौत की वजह स्पष्ट फिलहाल मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौत की वास्तविक वजह और मारपीट के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े लोगों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *