IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ बड़ा ट्रेड, जानें किन खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ बड़ा ट्रेड, जानें किन खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली

IPL 2027 Update: आईपीएल ट्रेड के तहत टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हुई है, जबकि जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं। 

IPL 2027, SRH-DC Trade: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुल और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को टीम के साथ जोड़ा। इन दोनों दिग्गजों के आते ही टीम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलने लगा है। बुधवार को खिलाड़ियों के ट्रेड के तहत दिल्ली ने तूफानी गेंदबाज टी नटराजन की जगह सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। जीशान अंसारी ने पिछले सीजन अपनी गेंदबाजी की झलक दिखाई थी और कई मुकाबलों में उन्होंने जरूरत के समय SRH के लिए विकेट निकाले थे।

10 में से 7 मैचों में नहीं मिला विकेट

जीशान अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुए इस ट्रेड से टीमों के गेंदबाजी विभाग में बदलाव देखने को मिलेगा। नटराजन अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं और डेथ ओवरों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि पिछले सीजन नटराजन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसकी वजह से माना जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें अगले सीजन रिलीज कर देगी। नटराज ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैच खेले थे और 7 मैचों में वह विकेट के लिए तरसते नजर आए थे। इस ट्रेड के बाद आगामी आईपीएल सीजन के लिए दोनों टीमों की रणनीति पर नजर रहेगी।

नटराजन इससे पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2020 से 2024 तक पांच सीज़न खेलने के बाद वह 2025 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने खुद को आईपीएल के सबसे बेहतरीन भारतीय बाएं हाथ के सीम गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया। उन्होंने 2024 में 19 विकेट लेकर सबसे सफल आईपीएल सीज़न दर्ज कराया। इस सीजन उन्होंने सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

जीशान ने डेब्यू में चटकाए थे 3 विकेट

टाटा आईपीएल 2025 प्लेयर ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन अब नटराजन की फीस 5 करोड़ रुपये होगी। आईपीएल 2025 के दौरान 10 मैचों में एसआरएच का प्रतिनिधित्व करने के बाद अंसारी डीसी में चले गए। लेग स्पिनर ने अपने आईपीएल करियर की प्रभावशाली शुरुआत की, डीसी के खिलाफ डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए। हालांकि अब तक वह 10 आईपीएल मैचों में छह विकेट ही ले पाए हैं। जीशान को SRH ने 40 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था और वह दिल्ली कैपिटल्स में भी इसी प्राइज मनी में खेलते हुए नजर आएंगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *