नालंदा में महिला डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आर्केस्ट्रा में काम करने युवती को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर 2 युवकों ने किराए के कमरे में बारी-बारी से रेप किया है। कमरे में कुल 7 लड़के मौजूद थे, जिनमें 2 लोगों ने गैंगरेप किया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है। पार्टी के नाम पर कमरे पर बुलाया गया था शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहते हैं। वहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। बर्थ डे पार्टी में 2 आर्केस्ट्रा में नाचने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था। पीड़िता के अनुसार, जब वे वहां पहुंचीं तो कमरे में सात युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि कार्यक्रम के बीच साथ दूसरी लड़की वहां से निकल गई। महिला डांसर का कहना है उसके बाद दो लड़कों ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। FSL और पुलिस टीम ने जुटाए साक्ष्य वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ, लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां से कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस की सुरक्षा में दोनों महिला डांसर घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नालंदा में महिला डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आर्केस्ट्रा में काम करने युवती को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर 2 युवकों ने किराए के कमरे में बारी-बारी से रेप किया है। कमरे में कुल 7 लड़के मौजूद थे, जिनमें 2 लोगों ने गैंगरेप किया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है। पार्टी के नाम पर कमरे पर बुलाया गया था शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहते हैं। वहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। बर्थ डे पार्टी में 2 आर्केस्ट्रा में नाचने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था। पीड़िता के अनुसार, जब वे वहां पहुंचीं तो कमरे में सात युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि कार्यक्रम के बीच साथ दूसरी लड़की वहां से निकल गई। महिला डांसर का कहना है उसके बाद दो लड़कों ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। FSL और पुलिस टीम ने जुटाए साक्ष्य वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ, लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां से कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस की सुरक्षा में दोनों महिला डांसर घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

