नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाया, पिता गिरफ्तार:विरोध करने पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप; 7 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाया, पिता गिरफ्तार:विरोध करने पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप; 7 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

मुजफ्फरपुर में सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से करीब डेढ़ साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने उसके 46 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की वर्ष 2019 में मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे भाई भी हैं। आरोप है कि पिता करीब डेढ़ साल से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बड़े पिता-बड़ी मां को बताई बात पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की जानकारी अपने बड़े पिता और बड़ी मां को दी। दोनों ने जब आरोपी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर तलवार निकाल ली और उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रही। 112 पर सूचना दी तो भागने लगा आरोपी शुक्रवार को आरोपी ने दोबारा पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम के एएसआई विजय कुमार शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से करीब डेढ़ साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने उसके 46 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की वर्ष 2019 में मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे भाई भी हैं। आरोप है कि पिता करीब डेढ़ साल से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बड़े पिता-बड़ी मां को बताई बात पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की जानकारी अपने बड़े पिता और बड़ी मां को दी। दोनों ने जब आरोपी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर तलवार निकाल ली और उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रही। 112 पर सूचना दी तो भागने लगा आरोपी शुक्रवार को आरोपी ने दोबारा पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम के एएसआई विजय कुमार शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *