नवादा में 1 से 10 नवंबर 2026 तक स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव होगा। इसका आयोजन सलुगंज स्थित स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल मैदान में किया जाएगा। आयोजन के आयोजक बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद हैं। महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक दंगल और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शुरुआत 1 नवंबर को घुड़दौड़ और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं से होगी। एथलेटिक्स में 800 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक शामिल हैं। बालक और बालिका वर्ग के सीनियर और जूनियर प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 3 नवंबर को होगी फुटबॉल प्रतियोगिता 2 नवंबर को बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 3 नवंबर को सीनियर वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं में जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। 4 से 6 नवंबर तक छछुआट के पास बाबा मांगो दास दंगल अखाड़ा में तीन दिवसीय दंगल होगा। इसमें अलग-अलग इलाकों से आए पहलवान कुश्ती करेंगे। 9 नवंबर को बाबा मांगो दास दंगल प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इसी दिन विजेताओं को हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में पुरस्कार दिए जाएंगे। 10 नवंबर को होगा दंगल महोत्सव के आखिरी दिन 10 नवंबर को गोवर्धन मंदिर पूजा समिति हरिश्चंद्र स्टेडियम में दंगल कराएगी। इसके साथ दस दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन होगा। पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और पारंपरिक खेलों को बचाना और प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं के साथ पुरस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। नवादा में 1 से 10 नवंबर 2026 तक स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव होगा। इसका आयोजन सलुगंज स्थित स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल मैदान में किया जाएगा। आयोजन के आयोजक बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद हैं। महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक दंगल और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शुरुआत 1 नवंबर को घुड़दौड़ और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं से होगी। एथलेटिक्स में 800 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक शामिल हैं। बालक और बालिका वर्ग के सीनियर और जूनियर प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 3 नवंबर को होगी फुटबॉल प्रतियोगिता 2 नवंबर को बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 3 नवंबर को सीनियर वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं में जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। 4 से 6 नवंबर तक छछुआट के पास बाबा मांगो दास दंगल अखाड़ा में तीन दिवसीय दंगल होगा। इसमें अलग-अलग इलाकों से आए पहलवान कुश्ती करेंगे। 9 नवंबर को बाबा मांगो दास दंगल प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इसी दिन विजेताओं को हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में पुरस्कार दिए जाएंगे। 10 नवंबर को होगा दंगल महोत्सव के आखिरी दिन 10 नवंबर को गोवर्धन मंदिर पूजा समिति हरिश्चंद्र स्टेडियम में दंगल कराएगी। इसके साथ दस दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन होगा। पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और पारंपरिक खेलों को बचाना और प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं के साथ पुरस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

