नवादा में दिव्यांगों के लिए 31 अक्टूबर को रोजगार मेला:फ्लिपकार्ट में 16 पदों पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगा वेतन

नवादा में दिव्यांगों के लिए 31 अक्टूबर को रोजगार मेला:फ्लिपकार्ट में 16 पदों पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगा वेतन

नवादा में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार को लेकर 31 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांग अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। फ्लिपकार्ट की ओर से डिलीवरी से जुड़े विश मास्टर पद के लिए कुल 16 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा की ओर से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी आईटीआई परिसर में होगा आयोजित रोजगार मेला नवादा स्थित संयुक्त श्रम भवन यानी सरकारी आईटीआई परिसर में आयोजित होगा। कैंप का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस रोजगार मेले में 18 से 33 वर्ष की आयु के मैट्रिक पास दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक वेतन मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त 27 लाख रुपये का बीमा, इंसेंटिव और 3 हजार रुपये रेफरल बोनस जैसी सुविधाएं भी दिए जाने की जानकारी दी गई है। इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के साथ स्मार्टफोन होना अनिवार्य हालांकि, इस नौकरी के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों के पास बाइक या इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के साथ स्मार्टफोन होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल नवादा रहेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता पहचान पत्र की छायाप्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य वहीं, रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार पोर्टल और नेशनल करियर सर्विस यानी एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा के माध्यम से पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा की जाएगी। नियुक्ति से संबंधित शर्तों की जिम्मेदारी नियोजक की होगी, जबकि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा। नवादा में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार को लेकर 31 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांग अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। फ्लिपकार्ट की ओर से डिलीवरी से जुड़े विश मास्टर पद के लिए कुल 16 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा की ओर से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी आईटीआई परिसर में होगा आयोजित रोजगार मेला नवादा स्थित संयुक्त श्रम भवन यानी सरकारी आईटीआई परिसर में आयोजित होगा। कैंप का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस रोजगार मेले में 18 से 33 वर्ष की आयु के मैट्रिक पास दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक वेतन मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त 27 लाख रुपये का बीमा, इंसेंटिव और 3 हजार रुपये रेफरल बोनस जैसी सुविधाएं भी दिए जाने की जानकारी दी गई है। इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के साथ स्मार्टफोन होना अनिवार्य हालांकि, इस नौकरी के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों के पास बाइक या इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के साथ स्मार्टफोन होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल नवादा रहेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता पहचान पत्र की छायाप्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य वहीं, रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार पोर्टल और नेशनल करियर सर्विस यानी एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा के माध्यम से पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा की जाएगी। नियुक्ति से संबंधित शर्तों की जिम्मेदारी नियोजक की होगी, जबकि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *