पूर्णिया में भारत सरकार के फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत मैराथन का आयोजन किया गया।अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और शारीरिक रूप से सक्रिय रखना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस पहल में करीब 200 स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रव्यापी अभियान: 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक का सफर सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान हर साल 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती से शुरू होकर 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती तक एक महीने के विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पूरे महीने देश भर के शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और स्थानीय स्तर पर विभिन्न फिटनेस गतिविधियों, वॉकथॉन और मैराथन का आयोजन किया जाता है। मुख्य मार्ग से गुजरते हुए लाइन बाजार तक का सफर फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत आयोजित यह मैराथन शहर के रेणु उद्यान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए आगे बढ़ी। शहरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह खड़े होकर इन युवा धावकों का उत्साहवर्धन किया। लगभग 2 किलोमीटर की इस दूरी को तय करते हुए मैराथन शहर के प्रमुख क्षेत्र लाइन बाजार इलाके में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन का सहयोग देखने मिला। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य भारत सरकार और सीबीएसई द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों को यह समझाना है कि स्वास्थ्य ही असली धन है। इस मुहिम के जरिए युवाओं और स्कूली बच्चों में यह संदेश देने का प्रयास किया जाता है कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर ही वे देश के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे सकते हैं। समापन समारोह में शामिल शिक्षकों और प्रबंधकों ने बताया कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान से बच्चों में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक आदतें विकसित होती हैं। आज की इस मैराथन ने पूर्णिया शहर के लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करने का बेहतरीन संदेश दिया है। इस वर्ष का मुख्य स्लोगन ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ रखा गया है। जिसके तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के उद्देश्य को बढ़ावा देता है। जिसका मूल विचार रन एनीवेयर, एनी टाइम है। प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान और समय पर दौड़, वॉक, योग, साइकिलिंग या जॉगिंग कर सकते हैं। पूर्णिया में भारत सरकार के फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत मैराथन का आयोजन किया गया।अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और शारीरिक रूप से सक्रिय रखना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस पहल में करीब 200 स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रव्यापी अभियान: 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक का सफर सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान हर साल 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती से शुरू होकर 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती तक एक महीने के विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पूरे महीने देश भर के शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और स्थानीय स्तर पर विभिन्न फिटनेस गतिविधियों, वॉकथॉन और मैराथन का आयोजन किया जाता है। मुख्य मार्ग से गुजरते हुए लाइन बाजार तक का सफर फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत आयोजित यह मैराथन शहर के रेणु उद्यान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए आगे बढ़ी। शहरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह खड़े होकर इन युवा धावकों का उत्साहवर्धन किया। लगभग 2 किलोमीटर की इस दूरी को तय करते हुए मैराथन शहर के प्रमुख क्षेत्र लाइन बाजार इलाके में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन का सहयोग देखने मिला। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य भारत सरकार और सीबीएसई द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों को यह समझाना है कि स्वास्थ्य ही असली धन है। इस मुहिम के जरिए युवाओं और स्कूली बच्चों में यह संदेश देने का प्रयास किया जाता है कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर ही वे देश के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे सकते हैं। समापन समारोह में शामिल शिक्षकों और प्रबंधकों ने बताया कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान से बच्चों में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक आदतें विकसित होती हैं। आज की इस मैराथन ने पूर्णिया शहर के लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करने का बेहतरीन संदेश दिया है। इस वर्ष का मुख्य स्लोगन ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ रखा गया है। जिसके तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के उद्देश्य को बढ़ावा देता है। जिसका मूल विचार रन एनीवेयर, एनी टाइम है। प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान और समय पर दौड़, वॉक, योग, साइकिलिंग या जॉगिंग कर सकते हैं।

