खगड़िया में गुरुवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। स्थानीय युवाओं ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना परबत्ता प्रखंड की दरियापुर भेलवा पंचायत के पंचखुट्टी टोला की है। लच्छू मंडल की पत्नी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर घर और आसपास के लोग घबरा गए। सिलेंडर में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण युवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को फैलने से पहले काबू कर लिया। पंचायत के मुखिया राम विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं ने समय रहते आग बुझा दी। गैस इस्तेमाल करने से पहले रिसाव की जांच जरूरी घटना के बाद अग्निशमन अधिकारी ने गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाना बनाने से पहले रेगुलेटर, पाइप और चूल्हे के कनेक्शन की जांच करें। नया सिलेंडर लेते समय उसके वाल्व में लगे रबर सील को भी देख लें। सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ने के बाद जांच लें कि कहीं गैस का रिसाव तो नहीं हो रहा। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि गैस रिसाव की आशंका होने पर लापरवाही न बरतें। समय रहते सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने से इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। खगड़िया में गुरुवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। स्थानीय युवाओं ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना परबत्ता प्रखंड की दरियापुर भेलवा पंचायत के पंचखुट्टी टोला की है। लच्छू मंडल की पत्नी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर घर और आसपास के लोग घबरा गए। सिलेंडर में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण युवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को फैलने से पहले काबू कर लिया। पंचायत के मुखिया राम विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं ने समय रहते आग बुझा दी। गैस इस्तेमाल करने से पहले रिसाव की जांच जरूरी घटना के बाद अग्निशमन अधिकारी ने गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाना बनाने से पहले रेगुलेटर, पाइप और चूल्हे के कनेक्शन की जांच करें। नया सिलेंडर लेते समय उसके वाल्व में लगे रबर सील को भी देख लें। सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ने के बाद जांच लें कि कहीं गैस का रिसाव तो नहीं हो रहा। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि गैस रिसाव की आशंका होने पर लापरवाही न बरतें। समय रहते सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने से इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

