पकड़ीदयाल के मठिया गांव से बुधवार को रात्रि मे नवयुवक डाक बम कांवरियों की टोली अरेराज के सोमेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। यह गांव प्रखंड क्षेत्र के सिरहा पंचायत में आता है। रवाना होने से पहले आचार्य ने विधिवत पूजा-पाठ कर भगवान भोलेनाथ का आह्वान किया। इसके बाद सभी कांवरियों ने प्रसाद खाया। इस दौरान राजद नेता डॉ. मदन प्रसाद भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने डाक बम कांवरियों का हौसला बढ़ाया। कांवरियों ने ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। डॉ. मदन प्रसाद ने बताया कि पकड़ीदयाल से अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। सभी डाक बम कांवरियों ने 12 घंटे में लगातार पैदल चलकर निर्धारित समय के अंदर बाबा सोमेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवरियों और क्षेत्र के लोगों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में डाक बम कांवरिया और ग्रामीण मौजूद रहे। ‘हर-हर महादेव’ के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। पकड़ीदयाल के मठिया गांव से बुधवार को रात्रि मे नवयुवक डाक बम कांवरियों की टोली अरेराज के सोमेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। यह गांव प्रखंड क्षेत्र के सिरहा पंचायत में आता है। रवाना होने से पहले आचार्य ने विधिवत पूजा-पाठ कर भगवान भोलेनाथ का आह्वान किया। इसके बाद सभी कांवरियों ने प्रसाद खाया। इस दौरान राजद नेता डॉ. मदन प्रसाद भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने डाक बम कांवरियों का हौसला बढ़ाया। कांवरियों ने ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। डॉ. मदन प्रसाद ने बताया कि पकड़ीदयाल से अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। सभी डाक बम कांवरियों ने 12 घंटे में लगातार पैदल चलकर निर्धारित समय के अंदर बाबा सोमेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवरियों और क्षेत्र के लोगों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में डाक बम कांवरिया और ग्रामीण मौजूद रहे। ‘हर-हर महादेव’ के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

