नरेश मीणा का हॉस्पिटल में भी अनशन जारी:तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती, शुगर लेवल गिरने से बिगड़े हालात

नरेश मीणा का हॉस्पिटल में भी अनशन जारी:तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती, शुगर लेवल गिरने से बिगड़े हालात

बारां के नयागांव में युवा किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन 10वें दिन भी जारी है। किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर वे अनशन पर बैठे हैं। शनिवार शाम लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, उनका शुगर लेवल 67 mg/dL तक गिर गया और बीपी 100/66 हो गया। उन्हें उल्टियां भी शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर एडीएम रामावतार मीणा, एसडीएम और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। 2 अक्टूबर से है अनशन पर
अनशन खत्म करने से मना करने पर उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट और ग्लूकोज मॉनिटरिंग पर रखा गया है। डॉ. हंसराज सुमन और डॉ. सतीश अग्रवाल उनकी देखरेख कर रहे हैं।
नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर से डीएपी-यूरिया की उपलब्धता, टैगिंग बंद करने, नहरों में पानी और बिजली जैसी मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। अस्पताल से भी उन्होंने कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, अनशन जारी रहेगा। ये खबरें भी पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *