नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में 43.6% की बढ़ोतरी:सात महीने में 80.79 करोड़ रुपए की कमाई; आज से चार वार्डों में लगेंगे शिविर

नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में 43.6% की बढ़ोतरी:सात महीने में 80.79 करोड़ रुपए की कमाई; आज से चार वार्डों में लगेंगे शिविर

पटना नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में इस वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक निगम को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 80.79 करोड़ रुपए मिले हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह राशि 56.28 करोड़ रुपए थी। इस तरह निगम के राजस्व में करीब 43.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार 24.52 करोड़ रुपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। 19 हजार से अधिक होल्डिंग्स से मिला टैक्स नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर के बीच 1,55,260 होल्डिंग्स से प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ था। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में इसी अवधि के दौरान यह संख्या बढ़कर 1,74,363 हो गई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में 19 हजार से अधिक अतिरिक्त होल्डिंग्स से टैक्स का भुगतान मिला है। अक्टूबर में 1,398 नई संपत्तियां टैक्स के दायरे में नगर निगम ने अक्टूबर महीने में 1,398 नई संपत्तियों का प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित किया है। इनमें सबसे अधिक 389 संपत्तियां पाटलिपुत्र अंचल में टैक्स के दायरे में आईं। इसके अलावा अजीमाबाद अंचल में 279, कंकड़बाग में 266, नूतन राजधानी में 234, बांकीपुर में 134 और पटना सिटी अंचल में 96 नई संपत्तियों का टैक्स निर्धारित किया गया। डोर-टू-डोर अभियान का दिखा असर निगम के अनुसार, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और वार्ड स्तर पर प्रॉपर्टी टैक्स शिविर लगाने से राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी हुई है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को अपने क्षेत्र में ही टैक्स जमा करने और संपत्ति से जुड़ी अन्य सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इन वार्डों में लगेंगे प्रॉपर्टी टैक्स शिविर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने चार वार्डों में शिविर लगाने का कार्यक्रम जारी किया है। 2 से 4 नवंबर: वार्ड 46 के लिए कंकड़बाग अंचल स्थित पार्षद कार्यालय और वार्ड 22 के लिए पाटलिपुत्र अंचल के राजापुल स्थित पार्षद कार्यालय में शिविर लगेगा। 5 से 7 नवंबर: वार्ड 55 के लिए कंकड़बाग अंचल के चक पर स्थित कुशवाहा पंचायत बैठका और वार्ड 26 के लिए पाटलिपुत्र अंचल के दक्षिणी मंदिरी स्थित पार्षद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। पटना नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में इस वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक निगम को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 80.79 करोड़ रुपए मिले हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह राशि 56.28 करोड़ रुपए थी। इस तरह निगम के राजस्व में करीब 43.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार 24.52 करोड़ रुपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। 19 हजार से अधिक होल्डिंग्स से मिला टैक्स नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर के बीच 1,55,260 होल्डिंग्स से प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ था। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में इसी अवधि के दौरान यह संख्या बढ़कर 1,74,363 हो गई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में 19 हजार से अधिक अतिरिक्त होल्डिंग्स से टैक्स का भुगतान मिला है। अक्टूबर में 1,398 नई संपत्तियां टैक्स के दायरे में नगर निगम ने अक्टूबर महीने में 1,398 नई संपत्तियों का प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित किया है। इनमें सबसे अधिक 389 संपत्तियां पाटलिपुत्र अंचल में टैक्स के दायरे में आईं। इसके अलावा अजीमाबाद अंचल में 279, कंकड़बाग में 266, नूतन राजधानी में 234, बांकीपुर में 134 और पटना सिटी अंचल में 96 नई संपत्तियों का टैक्स निर्धारित किया गया। डोर-टू-डोर अभियान का दिखा असर निगम के अनुसार, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और वार्ड स्तर पर प्रॉपर्टी टैक्स शिविर लगाने से राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी हुई है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को अपने क्षेत्र में ही टैक्स जमा करने और संपत्ति से जुड़ी अन्य सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इन वार्डों में लगेंगे प्रॉपर्टी टैक्स शिविर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने चार वार्डों में शिविर लगाने का कार्यक्रम जारी किया है। 2 से 4 नवंबर: वार्ड 46 के लिए कंकड़बाग अंचल स्थित पार्षद कार्यालय और वार्ड 22 के लिए पाटलिपुत्र अंचल के राजापुल स्थित पार्षद कार्यालय में शिविर लगेगा। 5 से 7 नवंबर: वार्ड 55 के लिए कंकड़बाग अंचल के चक पर स्थित कुशवाहा पंचायत बैठका और वार्ड 26 के लिए पाटलिपुत्र अंचल के दक्षिणी मंदिरी स्थित पार्षद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *