धार्मिक स्थल पर काम करते बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

धार्मिक स्थल पर काम करते बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर काम कर रहे 81 साल के बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से एएसआई मनोज कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के बेटे रामनिवास की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक बूंटिया निवासी रामनिवास ने बताया कि उनके पिता प्रहलाद नायक (81) मंगलवार को शहर के धार्मिक स्थल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *