धनबाद में ATM कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार:गलत हेल्पलाइन नंबर देकर कार्ड चुराया, ज्वेलरी-चप्पल की दुकानों से खरीदारी की

धनबाद में ATM कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार:गलत हेल्पलाइन नंबर देकर कार्ड चुराया, ज्वेलरी-चप्पल की दुकानों से खरीदारी की

धनबाद में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों के साथ ठगी करने वाले बिहार के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवादा जिले के लखमोहना निवासी नितीश कुमार (26) और नवादा न्यू एरिया निवासी सौरभ कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर की शाम सीटी सेंटर के पास लोगों ने एटीएम से ठगी कर रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर धनबाद थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। पीछे खड़े एक युवक ने उनसे पिन डालने को कहा और गुप्त पिन देख लिया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने को कहा। फिर उन्हें पेट्रोल पंप के पास भेजकर एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के खाते से 15 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। इसके बाद सिटी सेंटर स्थित रानी सती ज्वेलर्स से 32,800 रुपए और बाटा इंडिया की दुकान से दो हजार रुपए की खरीदारी के मैसेज मिले। शिकायतकर्ता अपने परिचितों के साथ दुकानों पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बिहार और झारखंड के अलग-अलग शहरों में इसी तरीके से ठगी करने की बात बताई। उनके पास से तीन जोड़ी चप्पल मिली हैं। नितीश कुमार के खिलाफ देवघर साइबर क्राइम थाना में वर्ष 2023 का एक मामला भी दर्ज है। धनबाद में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों के साथ ठगी करने वाले बिहार के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवादा जिले के लखमोहना निवासी नितीश कुमार (26) और नवादा न्यू एरिया निवासी सौरभ कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर की शाम सीटी सेंटर के पास लोगों ने एटीएम से ठगी कर रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर धनबाद थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। पीछे खड़े एक युवक ने उनसे पिन डालने को कहा और गुप्त पिन देख लिया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने को कहा। फिर उन्हें पेट्रोल पंप के पास भेजकर एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के खाते से 15 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। इसके बाद सिटी सेंटर स्थित रानी सती ज्वेलर्स से 32,800 रुपए और बाटा इंडिया की दुकान से दो हजार रुपए की खरीदारी के मैसेज मिले। शिकायतकर्ता अपने परिचितों के साथ दुकानों पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बिहार और झारखंड के अलग-अलग शहरों में इसी तरीके से ठगी करने की बात बताई। उनके पास से तीन जोड़ी चप्पल मिली हैं। नितीश कुमार के खिलाफ देवघर साइबर क्राइम थाना में वर्ष 2023 का एक मामला भी दर्ज है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *