धनबाद में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में:झारखंड मैदान में 15 अक्टूबर को सत्यम शिवम सुंदरम पंडाल का उद्घाटन

धनबाद में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में:झारखंड मैदान में 15 अक्टूबर को सत्यम शिवम सुंदरम पंडाल का उद्घाटन

कोयलांचल में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह है। धनबाद से कतरास तक पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप दे रही हैं। झारखंड मैदान की सत्यम शिवम सुंदरम, एलसी रोड यूथ क्लब और कतरास जीएनएम दुर्गा पूजा समिति के पंडाल इस बार खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। झारखंड मैदान में सत्यम शिवम सुंदरम समिति 32 लाख रुपये की लागत से आदिवासी शीश महल थीम पर भव्य पंडाल बना रही है। पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा एक ही जगह बन रही है। इसका उद्घाटन 15 अक्टूबर को होगा। महिलाओं के लिए 24 घंटे शौचालय की सुविधा भी मिलेगी। पुलिस ने सुरक्षा का जायजा लिया है। एलसी रोड स्थित यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति ने इस साल हावड़ा ब्रिज और बालाजी मंदिर की तर्ज पर बिजली की सजावट कराई है। पंडाल और लाइटिंग पर करीब 35 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। आज पंडाल की बिजली की सजावट और मां दुर्गा की प्रतिमा का उद्घाटन किया जा रहा है। कोयलांचल में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह है। धनबाद से कतरास तक पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप दे रही हैं। झारखंड मैदान की सत्यम शिवम सुंदरम, एलसी रोड यूथ क्लब और कतरास जीएनएम दुर्गा पूजा समिति के पंडाल इस बार खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। झारखंड मैदान में सत्यम शिवम सुंदरम समिति 32 लाख रुपये की लागत से आदिवासी शीश महल थीम पर भव्य पंडाल बना रही है। पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा एक ही जगह बन रही है। इसका उद्घाटन 15 अक्टूबर को होगा। महिलाओं के लिए 24 घंटे शौचालय की सुविधा भी मिलेगी। पुलिस ने सुरक्षा का जायजा लिया है। एलसी रोड स्थित यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति ने इस साल हावड़ा ब्रिज और बालाजी मंदिर की तर्ज पर बिजली की सजावट कराई है। पंडाल और लाइटिंग पर करीब 35 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। आज पंडाल की बिजली की सजावट और मां दुर्गा की प्रतिमा का उद्घाटन किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *