जामताड़ा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला:जेसीबी से दुकानें हटाईं, पूजा के दौरान कार्रवाई पर दुकानदारों ने विरोध जताया

जामताड़ा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला:जेसीबी से दुकानें हटाईं, पूजा के दौरान कार्रवाई पर दुकानदारों ने विरोध जताया

जामताड़ा जिला प्रशासन ने बुधवार को इंदिरा चौक से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे बनी दुकानें और अन्य चीजें जेसीबी से हटाई गईं। नगर पंचायत अधिकारी सोमा खंडैत और जामताड़ा थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल था। इस कार्रवाई से दुकानदारों में गुस्सा दिखा। पूजा के दौरान ऐसी कार्रवाई ठीक नहीं, इससे त्योहार में उनके धंधे पर असर पड़ेगा। कुछ ने खुद ही अपनी दुकानों के सामने लगे बैनर-पोस्टर हटाए। नगर पंचायत अधिकारी सोमा खंडैत ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की सूचना पहले ही दी गई। लोगों को माइकिंग से भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सहयोग कर रहे हैं, कुछ विरोध। संथाल परगना खुदरा व्यावसायिक केंद्र के अध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने जामताड़ा नगर को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया। उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन के बाद यह कार्रवाई हुई। उन्होंने पूजा के दौरान हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए। जामताड़ा जिला प्रशासन ने बुधवार को इंदिरा चौक से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे बनी दुकानें और अन्य चीजें जेसीबी से हटाई गईं। नगर पंचायत अधिकारी सोमा खंडैत और जामताड़ा थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल था। इस कार्रवाई से दुकानदारों में गुस्सा दिखा। पूजा के दौरान ऐसी कार्रवाई ठीक नहीं, इससे त्योहार में उनके धंधे पर असर पड़ेगा। कुछ ने खुद ही अपनी दुकानों के सामने लगे बैनर-पोस्टर हटाए। नगर पंचायत अधिकारी सोमा खंडैत ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की सूचना पहले ही दी गई। लोगों को माइकिंग से भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सहयोग कर रहे हैं, कुछ विरोध। संथाल परगना खुदरा व्यावसायिक केंद्र के अध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने जामताड़ा नगर को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया। उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन के बाद यह कार्रवाई हुई। उन्होंने पूजा के दौरान हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *