भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर माता दुर्गा का नेत्रपट खुलते ही शहर के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। सुबह से ही लोग स्नान और पूजा-पाठ के बाद माता के दर्शन के लिए विभिन्न पंडालों में पहुंचने लगे। दुर्गा सप्तशती के मंत्रों, भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अलग-अलग जगहों पर अलग अलग डिज़ाइन में पंडाल स्थापित किए गए हैं। इन्हें देश के प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों की तर्ज पर सजाया गया है। पंडालों की बनावट, रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूजा स्थलों के आसपास की सड़कों को भी साफ-सुथरा कर रोशनी से सजाया गया है। पंडालों के आसपास मेले जैसा माहौल है। बच्चे झूले, खिलौने और फास्ट फूड की दुकानों पर आनंद उठा रहे हैं। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालु दर्शन के बाद मेले में भी समय बिता रहे हैं।शहर में इस बार पूजा पंडालों की बनावट में धार्मिक और सांस्कृतिक छटा दिखाई दे रही है। पुनौरा मिडल स्कूल में हेलीकॉप्टर की आकृति में पंडाल तैयार किया गया है, जबकि साहू चौक, बड़ी बाजार, महावीर चौक और सिमरा चौक में मंदिरों की शैली वाले पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हैं। इन पंडालों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। वहीं जानकी स्थान, पुनौरा धाम, ओल्ड एक्सचेंज रोड, कोट बाजार, बाटा गली, निगम परिसर और भवदेपुर चौक में भी भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है। धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी का आदेश एसपी अमित रंजन ने बताया कि पूजा पंडालों के साथ मंदिर, मस्जिद, ईदगाह और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और पूजा स्थलों पर जिला पुलिस बल तथा सैप के जवानों की तैनाती की गई है। चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर माता दुर्गा का नेत्रपट खुलते ही शहर के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। सुबह से ही लोग स्नान और पूजा-पाठ के बाद माता के दर्शन के लिए विभिन्न पंडालों में पहुंचने लगे। दुर्गा सप्तशती के मंत्रों, भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अलग-अलग जगहों पर अलग अलग डिज़ाइन में पंडाल स्थापित किए गए हैं। इन्हें देश के प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों की तर्ज पर सजाया गया है। पंडालों की बनावट, रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूजा स्थलों के आसपास की सड़कों को भी साफ-सुथरा कर रोशनी से सजाया गया है। पंडालों के आसपास मेले जैसा माहौल है। बच्चे झूले, खिलौने और फास्ट फूड की दुकानों पर आनंद उठा रहे हैं। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालु दर्शन के बाद मेले में भी समय बिता रहे हैं।शहर में इस बार पूजा पंडालों की बनावट में धार्मिक और सांस्कृतिक छटा दिखाई दे रही है। पुनौरा मिडल स्कूल में हेलीकॉप्टर की आकृति में पंडाल तैयार किया गया है, जबकि साहू चौक, बड़ी बाजार, महावीर चौक और सिमरा चौक में मंदिरों की शैली वाले पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हैं। इन पंडालों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। वहीं जानकी स्थान, पुनौरा धाम, ओल्ड एक्सचेंज रोड, कोट बाजार, बाटा गली, निगम परिसर और भवदेपुर चौक में भी भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है। धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी का आदेश एसपी अमित रंजन ने बताया कि पूजा पंडालों के साथ मंदिर, मस्जिद, ईदगाह और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और पूजा स्थलों पर जिला पुलिस बल तथा सैप के जवानों की तैनाती की गई है। चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

