खड़े डंपर में घुसी वैन चालक की मौत:जालौन में सवारियां छोड़कर लौट रहा था युवक, केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने निकाला

खड़े डंपर में घुसी वैन चालक की मौत:जालौन में सवारियां छोड़कर लौट रहा था युवक, केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने निकाला

जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में चालक की जान चली गई। जोल्हुपुर-मदारीपुर मार्ग पर जहटौली गांव के पास सड़क किनारे धुलाई के लिए खड़े डंपर में तेज रफ्तार वैन पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम जखा निवासी इंद्रसेन चौहान (30) वैन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह सवारियों को छोड़ने के बाद अकेले अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान जहटौली गांव के पास उसकी वैन सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, डंपर सड़क किनारे धुलाई के लिए खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वैन पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक वैन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव निकाला हादसे की सूचना मिलने पर सिरसा कलार थाना प्रभारी वरुण प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंद्रसेन की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक की मौत से घर में मातम छा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *