श्रेयस बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा:कहा- 2 मैच में बेहतर गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग होता; सीरीज 2-2 से बराबर

श्रेयस बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा:कहा- 2 मैच में बेहतर गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग होता; सीरीज 2-2 से बराबर

भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा। उन्हें इसका इंतजार करना होगा। बेंगलुरु में शनिवार को 5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर सवाल किया गया था। इस पर अय्यर ने कहा- ‘मैं उससे यही कहता हूं कि तुम्हें मौका मिलेगा। कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास 2 शानदार ओपनर हैं। वैभव के साथ हमारी बातचीत इसी बारे में होती रही है।’ वैभव इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। अय्यर ने होप के प्रदर्शन की तारीफ की भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी करते, तो सीरीज का नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों और खासकर शाई होप को पूरी सीरीज में अच्छा खेलने का श्रेय दिया। अय्यर ने कहा, ‘जहां श्रेय देना चाहिए, वहां देना चाहिए। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। शाई होप ने पूरी सीरीज में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार था। होप बोले- हमारी टीम भारत में सीरीज के बेहद करीब थी वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, ‘हम सीरीज जीतने के बहुत करीब थे। ऐसा कुछ, जो हमने 20 से ज्यादा वर्षों में नहीं किया है।’ उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं। सफलता का मतलब केवल सीरीज जीतना नहीं है।’ होप ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर जिम्मेदारी उठाई। बारिश से बेनतीजा रहा 5वां मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 बेनतीजा रहा। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से 6:30 बजे होने वाला टॉस ढाई घंटे लेट 9 बजे हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 9-9 ओवर का किया गया। भारत ने शनिवार को 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। पूरी खबर ——————————————- वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले वैभव ने लिखा- अब भी भरोसा, इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच से पहले एक और पोस्ट की है। उन्होंने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर लिखा, स्टिल बिलीविंग यानी अब भी भरोसा है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *