दीपावली से पहले अलर्ट मोड पर सिवनी पुलिस:गांधी भवन चौक पर 5 वाहन के चालान काटे, 50 से ज्यादा चालकों को नियमों की समझाइश दी

दीपावली से पहले अलर्ट मोड पर सिवनी पुलिस:गांधी भवन चौक पर 5 वाहन के चालान काटे, 50 से ज्यादा चालकों को नियमों की समझाइश दी

सिवनी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सोमवार रात थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गांधी भवन चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा बुलेट में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। वहीं 50 से अधिक वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी बारीकी से जांच की, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस टीम ने सड़क किनारे दुकानों के सामने यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले विज्ञापन बोर्ड, बैनर एवं अन्य अवरोधों को भी हटवाया। व्यापारियों को समझाइश दी गई कि वे दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्गों पर सामान, बोर्ड अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण न करें। इससे सड़क की चौड़ाई कम होती है और आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। वाहन चालकों को दी गई जरूरी समझाइश पुलिस ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग से बचने तथा यातायात संकेतों और सिग्नल का पालन करने की अपील की। साथ ही नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सड़क पर गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से यातायात का दबाव भी बढ़ेगा। ऐसे में नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *