Virat Kohli New Journey: विराट कोहली का नया मिशन, भारत में दूसरे खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू की तैयारी

Virat Kohli New Journey: विराट कोहली का नया मिशन, भारत में दूसरे खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू की तैयारी

Virat Kohli New Venture: विराट कोहली Agilitas से निवेशक के तौर पर जुड़े हैं और one8world के को-फाउंडर व को-क्रिएटर बने हैं। उनका लक्ष्य भारत में सभी खेलों को लोकप्रिय बनाने के साथ भारतीय स्पोर्ट्स ब्रांड्स को वैश्विक पहचान दिलाना है। 

Virat Kohli become one8world Co Founder: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। अब तक वह खुद अपने खेल से लोगों का मनोरंजन करते रहे हैं लेकिन अब उनका सपना है कि क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों को भी उतनी ही पहचान हो। इसी को लेकर कोहली ने Agilitas के साथ निवेशक के तौर पर जुड़ने का फैसला किया है। वह one8world के को-फाउंडर और को-क्रिएटर भी बने हैं।

कोहली ने बताया अपना विजन

विराट ने इस नई शुरुआत के पीछे अपना विजन साझा करते हुए कहा कि वह भारत को ऐसा देश बनते देखना चाहते हैं, जहां हर खेल को पसंद किया जाए, उसका जश्न मनाया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोग उसे खेलें। विराट कोहली का मानना है कि भारत में खेलों का भविष्य पहले से ज्यादा उज्ज्वल नजर आ रहा है। नई पीढ़ी के खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उनके मुताबिक, भारत में अब ऐसे विश्वस्तरीय एथलीट तैयार हो रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भारतीय ब्रांड्स को भी पहचान दिला सकते हैं।

विराट कोहली ने भारत में एक ऐसा संपूर्ण स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म तैयार करने का कॉन्सेप्ट रखा, जो खेलों के निर्माण, ब्रांड्स और खेल उत्पादों के वितरण जैसे अलग-अलग क्षेत्रों को एक साथ जोड़े। उनका उद्देश्य सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत की भागीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह चाहते हैं कि भारत वैश्विक खेल उद्योग के भविष्य को आकार देने में भी अहम भूमिका निभाए।

इसी सोच के साथ विराट Agilitas से निवेशक के रूप में जुड़े हैं और one8world के निर्माण में को-फाउंडर तथा को-क्रिएटर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने one8 को अपने करियर से जुड़ी उस सोच का विस्तार बताया, जिसमें लगातार नई सीमाएं तय करना, मानकों को बेहतर बनाना और परंपरागत तरीकों से हटकर कुछ अलग करने का प्रयास करना शामिल है।

विराट कोहली ने one8world को दुनिया के सामने पेश किए जाने के अनुभव को अपने जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक बताया। हजारों लोगों के सामने अपने होम टाउन में इस ब्रांड को आकार लेते देखना उनके लिए बेहद खास रहा। उनकी बातों से साफ लगा कि ये पहल उनके लिए केवल एक निवेश नहीं, बल्कि खेलों को लेकर उनके लंबे समय से चले आ रहे विजन का हिस्सा है। विराट का लक्ष्य ऐसी पहल तैयार करना है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहे और जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित हो।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *