दाखिल-खारिज-राशन कार्ड, जनता दरबार के आवेदनों की समीक्षा:सुपौल में डीएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

दाखिल-खारिज-राशन कार्ड, जनता दरबार के आवेदनों की समीक्षा:सुपौल में डीएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों में संचालित कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। इसमें जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। जिले से बाहर पदस्थापित संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। न्यायालय वाद और दाखिल-खारिज की स्थिति पर चर्चा बैठक में न्यायालय वाद से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इसके साथ ही दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार और जन संवाद से संबंधित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। राशन कार्ड के लंबित मामलों पर जोर राशन कार्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों से जुड़े मामलों के निपटारे में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। एनीमिया अभियान और पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक में एनीमिया अभियान की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली गई। वहीं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। सहयोग पोर्टल के आवेदनों का समय पर करें निपटारा सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की भी जांच की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन मो. तारिक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों में संचालित कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। इसमें जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। जिले से बाहर पदस्थापित संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। न्यायालय वाद और दाखिल-खारिज की स्थिति पर चर्चा बैठक में न्यायालय वाद से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इसके साथ ही दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार और जन संवाद से संबंधित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। राशन कार्ड के लंबित मामलों पर जोर राशन कार्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों से जुड़े मामलों के निपटारे में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। एनीमिया अभियान और पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक में एनीमिया अभियान की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली गई। वहीं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। सहयोग पोर्टल के आवेदनों का समय पर करें निपटारा सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की भी जांच की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन मो. तारिक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *