दरभंगा MLC चुनाव: 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज:सुबह 8 बजे से काउंटिंग, 56 CCTV से निगरानी; 14-14 टेबल पर गिनती

दरभंगा MLC चुनाव: 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज:सुबह 8 बजे से काउंटिंग, 56 CCTV से निगरानी; 14-14 टेबल पर गिनती

दरभंगा में बिहार विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। लहेरियासराय स्थित नवनिर्मित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। स्नातक सीट पर 40 और शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 14-14 काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं, जिसपर काउंटिंग होगी। वहीं 1-1 आरओ टेबल भी बनाया गया है। केंद्र पर पेयजल, शौचालय और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना स्थल और परिसर की निगरानी के लिए 56 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके फुटेज पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। बिहार पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्नातक सीट पर सर्वेश कुमार समेत 40 प्रत्याशी मैदान में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सर्वेश कुमार, कांग्रेस के रजनीकांत पाठक और राजद के अनिल कुमार झा समेत 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जन सुराज की ओर से डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी प्रत्याशी हैं। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य झा और जयप्रकाश झा समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, जदयू के डॉ. घनश्याम राय और जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय समेत 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। राजद की ओर से कुंवर राउत प्रत्याशी हैं। शिक्षक सीट के लिए दाखिल 14 नामांकन पत्रों में से एक अभ्यर्थी का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया था। छह थानों के अधिकारियों को अनुपालन की जिम्मेदारी निषेधाज्ञा का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए लहेरियासराय, बहादुरपुर, नगर, बेता, विश्वविद्यालय और कोतवाली थानाध्यक्षों के साथ गश्ती दल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आदेश का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम नागरिकों, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों को प्रतिबंधों की जानकारी मिल सके। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में बिहार विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। लहेरियासराय स्थित नवनिर्मित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। स्नातक सीट पर 40 और शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 14-14 काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं, जिसपर काउंटिंग होगी। वहीं 1-1 आरओ टेबल भी बनाया गया है। केंद्र पर पेयजल, शौचालय और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना स्थल और परिसर की निगरानी के लिए 56 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके फुटेज पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। बिहार पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्नातक सीट पर सर्वेश कुमार समेत 40 प्रत्याशी मैदान में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सर्वेश कुमार, कांग्रेस के रजनीकांत पाठक और राजद के अनिल कुमार झा समेत 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जन सुराज की ओर से डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी प्रत्याशी हैं। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य झा और जयप्रकाश झा समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, जदयू के डॉ. घनश्याम राय और जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय समेत 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। राजद की ओर से कुंवर राउत प्रत्याशी हैं। शिक्षक सीट के लिए दाखिल 14 नामांकन पत्रों में से एक अभ्यर्थी का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया था। छह थानों के अधिकारियों को अनुपालन की जिम्मेदारी निषेधाज्ञा का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए लहेरियासराय, बहादुरपुर, नगर, बेता, विश्वविद्यालय और कोतवाली थानाध्यक्षों के साथ गश्ती दल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आदेश का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम नागरिकों, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों को प्रतिबंधों की जानकारी मिल सके। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *