दरभंगा- 3 थानों का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण:सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सादे लिबास में मिले; सरकारी फोन नहीं उठाने की शिकायत पर जताई नाराजगी

दरभंगा- 3 थानों का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण:सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सादे लिबास में मिले; सरकारी फोन नहीं उठाने की शिकायत पर जताई नाराजगी

दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने शुक्रवार देर रात सिंहवाड़ा, जाले और कमतौल थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि गश्ती, ओडी जांच, हाजत की सुरक्षा समेत थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार वर्दी के बजाय सादे लिबास में मिले। सरकारी फोन नहीं उठाने की शिकायत पर भी नाराजगी निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार को सरकारी मोबाइल फोन नहीं उठाने की शिकायत को लेकर भी कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र के आम लोगों से पुलिस पदाधिकारी हमेशा संपर्क में रहें और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। सरकारी मोबाइल आम लोगों के लिए पुलिस से संपर्क करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सरकारी नंबर पर आने वाले फोन को पुलिस पदाधिकारी गंभीरता से लें और कॉल रिसीव करें। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सरकारी फोन नहीं उठाने की शिकायत दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। जाले और कमतौल थानाध्यक्ष को भी दिए निर्देश ग्रामीण एसपी ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल और कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को भी थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के लोगों के लगातार संपर्क में रहें। आम लोगों से मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें। निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्ती व्यवस्था की भी जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रात में संवेदनशील इलाकों और मुख्य सड़कों पर प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करें। इसके अलावा ओडी की ड्यूटी, हाजत की सुरक्षा और थाना परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। 25 जुलाई 2025 को भी सामने आया था ऐसा मामला थानाध्यक्ष के ड्यूटी के दौरान सादे लिबास में मिलने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। 25 जुलाई 2025 को भी वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के थाना निरीक्षण के दौरान इसी तरह का मामला सामने आया था। एसएसपी जब पतोर थाना के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, तब वहां के तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार सादे लिबास में पाए गए थे। निरीक्षण के दौरान थाना की कई पंजीयों में भी अनियमितता सामने आने की बात कही गई थी। इसके बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। ऐसे में अब सिंहवाड़ा थाना में ग्रामीण एसपी के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष वसंत कुमार के सादे लिबास में मिलने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज है। दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने शुक्रवार देर रात सिंहवाड़ा, जाले और कमतौल थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि गश्ती, ओडी जांच, हाजत की सुरक्षा समेत थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार वर्दी के बजाय सादे लिबास में मिले। सरकारी फोन नहीं उठाने की शिकायत पर भी नाराजगी निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार को सरकारी मोबाइल फोन नहीं उठाने की शिकायत को लेकर भी कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र के आम लोगों से पुलिस पदाधिकारी हमेशा संपर्क में रहें और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। सरकारी मोबाइल आम लोगों के लिए पुलिस से संपर्क करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सरकारी नंबर पर आने वाले फोन को पुलिस पदाधिकारी गंभीरता से लें और कॉल रिसीव करें। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सरकारी फोन नहीं उठाने की शिकायत दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। जाले और कमतौल थानाध्यक्ष को भी दिए निर्देश ग्रामीण एसपी ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल और कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को भी थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के लोगों के लगातार संपर्क में रहें। आम लोगों से मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें। निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्ती व्यवस्था की भी जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रात में संवेदनशील इलाकों और मुख्य सड़कों पर प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करें। इसके अलावा ओडी की ड्यूटी, हाजत की सुरक्षा और थाना परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। 25 जुलाई 2025 को भी सामने आया था ऐसा मामला थानाध्यक्ष के ड्यूटी के दौरान सादे लिबास में मिलने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। 25 जुलाई 2025 को भी वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के थाना निरीक्षण के दौरान इसी तरह का मामला सामने आया था। एसएसपी जब पतोर थाना के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, तब वहां के तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार सादे लिबास में पाए गए थे। निरीक्षण के दौरान थाना की कई पंजीयों में भी अनियमितता सामने आने की बात कही गई थी। इसके बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। ऐसे में अब सिंहवाड़ा थाना में ग्रामीण एसपी के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष वसंत कुमार के सादे लिबास में मिलने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *