दरभंगा में शाम 7 बजे तक लाइन में रहे मतदाता:MLC चुनाव के लिए घनश्यामपुर में मोबाइल का टॉर्च जलाकर खड़े रहे 200 वोटर्स, अंधेरे में हुई वोटिंग

दरभंगा में शाम 7 बजे तक लाइन में रहे मतदाता:MLC चुनाव के लिए घनश्यामपुर में मोबाइल का टॉर्च जलाकर खड़े रहे 200 वोटर्स, अंधेरे में हुई वोटिंग

दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड में बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का मामला सामने आया है। देर शाम तक मतदान जारी रहने के बावजूद केंद्र पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने के बाद लोग मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट दिलीप कुमार झा ने बताया कि सुबह से ही मतदाताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, दिन में तेज धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था नहीं थी और पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं किया गया था। महिला मतदाताओं को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि शाम में अंधेरा होने के बाद भी मतदान केंद्र पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई। करीब 6:30 बजे तक लगभग 200 मतदाता कतार में खड़े थे। ऐसे में लोगों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। पोलिंग एजेंटों के लिए भी व्यवस्था नहीं होने का आरोप दिलीप कुमार झा ने मतदान कर्मियों और पोलिंग एजेंटों की सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान कर्मियों के बैठने और आराम करने के लिए पर्याप्त कुर्सी, टेबल, कंबल और गद्दे उपलब्ध नहीं कराए गए थे। पोलिंग एजेंटों के लिए भी बैठने की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को फोन कर जानकारी दी गई थी। इसके बाद पांच कुर्सियां उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन को पहले से ही सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए थी। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मतदाताओं को काफी परेशानी हुई है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में इस मतदान केंद्र पर कम से कम तीन मतदान केंद्र बनाए जाएं, ताकि मतदाताओं की भीड़ कम हो और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मतदान केंद्रों पर रोशनी, पेयजल, छाया, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाताओं और चुनाव कार्य में लगे कर्मियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। डीएम बोले- बूथ के अंदर नहीं थी लाइट की कमी घनश्यामपुर प्रखंड में देर शाम तक मतदान जारी रहने के दौरान अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े मतदाताओं की तस्वीर सामने आने के बाद जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मतदान देर तक हुई थी, लेकिन मतदान केंद्र के अंदर रोशनी की कोई कमी नहीं थी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अंधेरे में कतार में खड़े मतदाताओं की जो तस्वीर सामने आई है,वह मतदान केंद्र के बाहर की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ के अंदर लाइट की कोई समस्या नहीं थी।
गौरतलब है कि घनश्यामपुर प्रखंड में देर शाम तक मतदान जारी रहने के दौरान बाहर अंधेरा होने पर मतदाता मोबाइल की टॉर्च जलाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर मतदाताओं में नाराजगी भी देखने को मिली थी। डीएम ने बताया कि अंततः मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड में बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का मामला सामने आया है। देर शाम तक मतदान जारी रहने के बावजूद केंद्र पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने के बाद लोग मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट दिलीप कुमार झा ने बताया कि सुबह से ही मतदाताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, दिन में तेज धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था नहीं थी और पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं किया गया था। महिला मतदाताओं को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि शाम में अंधेरा होने के बाद भी मतदान केंद्र पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई। करीब 6:30 बजे तक लगभग 200 मतदाता कतार में खड़े थे। ऐसे में लोगों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। पोलिंग एजेंटों के लिए भी व्यवस्था नहीं होने का आरोप दिलीप कुमार झा ने मतदान कर्मियों और पोलिंग एजेंटों की सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान कर्मियों के बैठने और आराम करने के लिए पर्याप्त कुर्सी, टेबल, कंबल और गद्दे उपलब्ध नहीं कराए गए थे। पोलिंग एजेंटों के लिए भी बैठने की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को फोन कर जानकारी दी गई थी। इसके बाद पांच कुर्सियां उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन को पहले से ही सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए थी। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मतदाताओं को काफी परेशानी हुई है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में इस मतदान केंद्र पर कम से कम तीन मतदान केंद्र बनाए जाएं, ताकि मतदाताओं की भीड़ कम हो और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मतदान केंद्रों पर रोशनी, पेयजल, छाया, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाताओं और चुनाव कार्य में लगे कर्मियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। डीएम बोले- बूथ के अंदर नहीं थी लाइट की कमी घनश्यामपुर प्रखंड में देर शाम तक मतदान जारी रहने के दौरान अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े मतदाताओं की तस्वीर सामने आने के बाद जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मतदान देर तक हुई थी, लेकिन मतदान केंद्र के अंदर रोशनी की कोई कमी नहीं थी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अंधेरे में कतार में खड़े मतदाताओं की जो तस्वीर सामने आई है,वह मतदान केंद्र के बाहर की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ के अंदर लाइट की कोई समस्या नहीं थी।
गौरतलब है कि घनश्यामपुर प्रखंड में देर शाम तक मतदान जारी रहने के दौरान बाहर अंधेरा होने पर मतदाता मोबाइल की टॉर्च जलाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर मतदाताओं में नाराजगी भी देखने को मिली थी। डीएम ने बताया कि अंततः मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *