दरभंगा में जमीन विवाद में घर में घुसे 4 लोग:तोड़फोड़ के बाद सामान भी ले गए; महिला और दियादनी से मारपीट का आरोप

दरभंगा में जमीन विवाद में घर में घुसे 4 लोग:तोड़फोड़ के बाद सामान भी ले गए; महिला और दियादनी से मारपीट का आरोप

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गनौन गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और सामान ले जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गनौन गांव निवासी नुनुदाय देवी ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार, विदेशी मुखिया, सूरज मुखिया, दीपक मुखिया और विश्वजीत मुखिया खंती, दबिया, टेंगारी और हंसुआ लेकर कथित रूप से उनके घर में घुस गए। आरोप है कि चारों ने टाट-फूस और एस्बेस्टस से बने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसके और उसकी दियादनी के साथ मारपीट की। टेंट हाउस के सामान में भी तोड़फोड़ महिला ने आवेदन में बताया है कि घर में रखे टेंट हाउस से जुड़े सामान में भी तोड़फोड़ की गई। इसमें मिक्सचर मशीन, कुर्सी, टेबल, माइक, टेंट का सामान, लाइट समेत अन्य सामग्री शामिल है। आवेदन में कुछ सामान अपने साथ ले जाने और घर में लगे चापाकल का हेड खोलकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। जमीन विवाद को लेकर हुई घटना पीड़िता के अनुसार, पूरी घटना जमीन विवाद को लेकर हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गनौन गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और सामान ले जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गनौन गांव निवासी नुनुदाय देवी ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार, विदेशी मुखिया, सूरज मुखिया, दीपक मुखिया और विश्वजीत मुखिया खंती, दबिया, टेंगारी और हंसुआ लेकर कथित रूप से उनके घर में घुस गए। आरोप है कि चारों ने टाट-फूस और एस्बेस्टस से बने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसके और उसकी दियादनी के साथ मारपीट की। टेंट हाउस के सामान में भी तोड़फोड़ महिला ने आवेदन में बताया है कि घर में रखे टेंट हाउस से जुड़े सामान में भी तोड़फोड़ की गई। इसमें मिक्सचर मशीन, कुर्सी, टेबल, माइक, टेंट का सामान, लाइट समेत अन्य सामग्री शामिल है। आवेदन में कुछ सामान अपने साथ ले जाने और घर में लगे चापाकल का हेड खोलकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। जमीन विवाद को लेकर हुई घटना पीड़िता के अनुसार, पूरी घटना जमीन विवाद को लेकर हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *