डोडाचूरा तस्करी मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:थुनिया थाना पुलिस ने बालोतरा से दबोचा, 25 महीने से चल रहा था फरार

डोडाचूरा तस्करी मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:थुनिया थाना पुलिस ने बालोतरा से दबोचा, 25 महीने से चल रहा था फरार

प्रतापगढ़ में हथुनिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 409 किलो 25 ग्राम डोडाचूरा तस्करी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को बालोतरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेन्द्र पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी धवा, देसीपुरा रोड, थाना झंवर, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई है। एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एएसपी जयदेव सियाग और डीएसपी बाबूलाल मुरारिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। नाकाबंदी तोड़कर भागी थी स्कॉर्पियो पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2024 को रठांजना थाना पुलिस ने कनौरा फंटे पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक स्कॉर्पियो चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें रखे 21 प्लास्टिक कट्टों से 409 किलो 25 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस वाहन मालिक सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। सूचना पर बालोतरा में दी दबिश महेन्द्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 30 अक्टूबर 2026 को बालोतरा में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से मामले में आगे पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *