लोहसिंघना थाना क्षेत्र में डॉक्टर दंपति ने अपनी घरेलू सहायिका पर परिवार के सदस्यों को धतूरे के बीज खिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में डॉक्टर खुशबू और डॉक्टर चंदन की शिकायत पर लोहसिंघना थाना में केस नंबर 88/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने किचन से मिले संदिग्ध बीज को जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेजा है। डॉक्टर दंपति ने बताया कि उन्होंने एक सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से पूनम देवी को घरेलू सहायिका के तौर पर रखा था। पूनम देवी हजारीबाग के सीतागढ़ा लालपुर चौक की रहने वाली बताई गई हैं। दंपति के अनुसार, सबसे पहले डॉक्टर चंदन की अचानक तबीयत खराब हुई। इलाज के दौरान उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। एक के बाद दूसरे सदस्य की बिगड़ने लगी तबीयत डॉक्टर चंदन के ठीक होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत भी लगातार खराब होने लगी। घर के कई लोगों के स्वास्थ्य में एक जैसी परेशानी सामने आने के बाद डॉक्टर दंपति को किसी साझा कारण की आशंका हुई। लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण दंपति अपने पैतृक घर ओडिशा चले गए। कुछ समय बाद ओडिशा से लौटने पर घर की साफ-सफाई के दौरान किचन में रखे एक डिब्बे से उन्हें संदिग्ध बीज मिले। डॉक्टर दंपति का दावा है कि ये बीज धतूरे के हैं। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और उन्होंने घर में काम करने वाली सहायिका पर संदेह जताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्टाफ ने बताया- नारियल पानी में भी मिलाए थे ऐसे बीज घर के दूसरे स्टाफ ने डॉक्टर दंपति को बताया कि घरेलू सहायिका पूनम देवी ने एक बार डॉक्टर चंदन के नारियल पानी में भी इसी तरह के बीज मिलाकर दिए थे। पूछताछ के दौरान पूनम द्वारा यह बात स्वीकार किए जाने की जानकारी भी स्टाफ ने दंपति को दी। इसके बाद डॉक्टर से सलाह ली गई। दंपति के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि यदि परिवार के कई सदस्यों की तबीयत एक जैसी खराब हो रही है तो इसकी वजह कोई ऐसी चीज भी हो सकती है, जिसका सेवन घर के सभी सदस्य कर रहे हों। इसी आधार पर दंपति ने घर में मौजूद खाद्य सामग्री और अन्य चीजों की जांच कराई, जिसके दौरान किचन में संदिग्ध बीज मिलने की बात सामने आई। गहने चोरी करने का भी आरोप, FSL रिपोर्ट से खुलेगा राज डॉक्टर दंपति ने घरेलू सहायिका पर घर से सोने के गहने चोरी करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत ने बताया कि केस नंबर 88/26 दर्ज किया गया है। किचन से मिले दाने को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। लोहसिंघना थाना क्षेत्र में डॉक्टर दंपति ने अपनी घरेलू सहायिका पर परिवार के सदस्यों को धतूरे के बीज खिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में डॉक्टर खुशबू और डॉक्टर चंदन की शिकायत पर लोहसिंघना थाना में केस नंबर 88/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने किचन से मिले संदिग्ध बीज को जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेजा है। डॉक्टर दंपति ने बताया कि उन्होंने एक सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से पूनम देवी को घरेलू सहायिका के तौर पर रखा था। पूनम देवी हजारीबाग के सीतागढ़ा लालपुर चौक की रहने वाली बताई गई हैं। दंपति के अनुसार, सबसे पहले डॉक्टर चंदन की अचानक तबीयत खराब हुई। इलाज के दौरान उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। एक के बाद दूसरे सदस्य की बिगड़ने लगी तबीयत डॉक्टर चंदन के ठीक होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत भी लगातार खराब होने लगी। घर के कई लोगों के स्वास्थ्य में एक जैसी परेशानी सामने आने के बाद डॉक्टर दंपति को किसी साझा कारण की आशंका हुई। लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण दंपति अपने पैतृक घर ओडिशा चले गए। कुछ समय बाद ओडिशा से लौटने पर घर की साफ-सफाई के दौरान किचन में रखे एक डिब्बे से उन्हें संदिग्ध बीज मिले। डॉक्टर दंपति का दावा है कि ये बीज धतूरे के हैं। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और उन्होंने घर में काम करने वाली सहायिका पर संदेह जताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्टाफ ने बताया- नारियल पानी में भी मिलाए थे ऐसे बीज घर के दूसरे स्टाफ ने डॉक्टर दंपति को बताया कि घरेलू सहायिका पूनम देवी ने एक बार डॉक्टर चंदन के नारियल पानी में भी इसी तरह के बीज मिलाकर दिए थे। पूछताछ के दौरान पूनम द्वारा यह बात स्वीकार किए जाने की जानकारी भी स्टाफ ने दंपति को दी। इसके बाद डॉक्टर से सलाह ली गई। दंपति के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि यदि परिवार के कई सदस्यों की तबीयत एक जैसी खराब हो रही है तो इसकी वजह कोई ऐसी चीज भी हो सकती है, जिसका सेवन घर के सभी सदस्य कर रहे हों। इसी आधार पर दंपति ने घर में मौजूद खाद्य सामग्री और अन्य चीजों की जांच कराई, जिसके दौरान किचन में संदिग्ध बीज मिलने की बात सामने आई। गहने चोरी करने का भी आरोप, FSL रिपोर्ट से खुलेगा राज डॉक्टर दंपति ने घरेलू सहायिका पर घर से सोने के गहने चोरी करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत ने बताया कि केस नंबर 88/26 दर्ज किया गया है। किचन से मिले दाने को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है।

