मधुबनी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम मधुबनी थाना चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मधुबनी ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने किया। जांच अभियान शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ, जिसमें यातायात पुलिस की टीम ने सड़क से गुजरने वाले विभिन्न वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को रोका गया। जांच के क्रम में हेलमेट नहीं पहनने, वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी करने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पाए गए। हालांकि, इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने चालान काटकर आर्थिक दंड लगाने के बजाय वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर एक मिसाल पेश की। ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चालकों से कहा कि यातायात नियम केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखना तथा सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। डीएसपी सुजीत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यातायात नियमों का उद्देश्य आम लोगों को परेशान करना या केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक कर नियमों का पालन कराने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की शहर में चर्चा रही। लोगों ने चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को शपथ दिलाकर जागरूक करने की पहल को सकारात्मक कदम बताया। मधुबनी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम मधुबनी थाना चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मधुबनी ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने किया। जांच अभियान शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ, जिसमें यातायात पुलिस की टीम ने सड़क से गुजरने वाले विभिन्न वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को रोका गया। जांच के क्रम में हेलमेट नहीं पहनने, वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी करने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पाए गए। हालांकि, इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने चालान काटकर आर्थिक दंड लगाने के बजाय वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर एक मिसाल पेश की। ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चालकों से कहा कि यातायात नियम केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखना तथा सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। डीएसपी सुजीत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यातायात नियमों का उद्देश्य आम लोगों को परेशान करना या केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक कर नियमों का पालन कराने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की शहर में चर्चा रही। लोगों ने चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को शपथ दिलाकर जागरूक करने की पहल को सकारात्मक कदम बताया।

