झांसी में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:छह घंटे पहले घर की दीवार फांदकर चंचल के सिर में मारी थी गोली

झांसी में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:छह घंटे पहले घर की दीवार फांदकर चंचल के सिर में मारी थी गोली

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड चंचल की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी बॉयफ्रेंड कमल रायकवार को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमल के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हत्या के करीब छह घंटे के अंदर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बुधवार को झांसी एम्पायर के पास आईटीआई निवासी चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विकास कुमार ने मौके से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की थीं। सभी टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी एक बताए गए स्थान पर मौजूद है। चारों टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में कमल के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 2 तस्वीरें देखिए
अब घटनाक्रम विस्तार से… 4 साल से अफेयर चल रहा था लहरगिर्द खोड़न गांव में रहने वाले सोनू रायकवार की बेटी चंचल रायकवार सीपरी बाजार स्थित आर्य कन्या स्कूल में पढ़ती थी। चंचल का गांव के ही कमल रायकवार से 4 साल से अफेयर चल रहा था। चंचल के पिता सोनू और मां सपना को जब यह बात पता चली, तो उन्होंने बेटी को समझाया। इसके बाद बेटी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बावजूद चंचल और कमल चोरी-छिपे बात करते रहे। इसी बीच चंचल के पिता ने उसकी शादी बबीना के खैलार में तय कर दी। शादी 12 दिसंबर को होनी थी। पिता का आरोप है कि कमल बेटी को बात करने के लिए डराता-धमकाता था। उसने उनके इकलौते बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। दादी के घर रह रही थी चंचल माता-पिता को डर था कि कमल को शादी की बात पता चलने पर वह चंचल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी वजह से करीब 2 महीने पहले चंचल को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई में रहने वाली उसकी दादी शीला के घर भेज दिया था। बुधवार को दादी काम पर चली गईं। दादा रामस्वरूप खेत पर और चाचा मोनू मछली पकड़ने चले गए। जाने से पहले चाचा मोनू ने चंचल को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। इसी दौरान कमल दीवार फांदकर घर में घुसा। उसने चंचल की कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद वह वहां से भाग गया। चाचा से बोला- जाकर अपनी भतीजी को देख लो मोनू ने बताया- हत्या के बाद कमल रास्ते में मुझे मिला। उसने मुझे रोककर कहा कि जाकर अपनी भतीजी को देख लो। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और खुद को गोली मारने की कोशिश की। लेकिन, उसके घरवालों ने रोक लिया। स्कूल बदला, फिर भी पीछा नहीं छोड़ा चंचल के पिता सोनू ने बताया- कमल 4 साल से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। चंचल पहले घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। तब भी कमल रोज उसके स्कूल पहुंच जाता था। बेटी को परेशान होने से बचाने के लिए पत्नी सपना ने उसका एडमिशन सीपरी बाजार के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में करा दिया। वह सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने जाती थी। फिर छुट्टी के बाद उसे साथ लेकर घर लौटती थी। इसके बावजूद कमल ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। ————————– यह खबर भी पढ़ें फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने सुसाइड किया, आगरा में बीच सड़क की वारदात आगरा में बुधवार को फौजी की बेटी को शादीशुदा प्रेमी ने गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़की हालत नाजुक है। पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *