गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास बुधवार को दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मिट्टी गिराने जा रहे ट्रैक्टर पर सवार किशोर अचानक संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मसान थाना गांव निवासी सुकट साह के 16 वर्षीय बेटे अमन प्रीत कुमार के रूप में हुई। मिट्टी गिराने के काम से मंगलपुर गया था किशोर बताया गया कि अमन प्रीत कुमार ट्रैक्टर चालक के साथ मिट्टी गिराने के काम से मंगलपुर की ओर गया था। मंगलपुर के समीप ट्रैक्टर आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। ब्रेक लगाने से पहले पहिए की चपेट में आया किशोर के गिरते ही चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। हादसे की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़ घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल जादोपुर थाना पुलिस और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास बुधवार को दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मिट्टी गिराने जा रहे ट्रैक्टर पर सवार किशोर अचानक संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मसान थाना गांव निवासी सुकट साह के 16 वर्षीय बेटे अमन प्रीत कुमार के रूप में हुई। मिट्टी गिराने के काम से मंगलपुर गया था किशोर बताया गया कि अमन प्रीत कुमार ट्रैक्टर चालक के साथ मिट्टी गिराने के काम से मंगलपुर की ओर गया था। मंगलपुर के समीप ट्रैक्टर आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। ब्रेक लगाने से पहले पहिए की चपेट में आया किशोर के गिरते ही चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। हादसे की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़ घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल जादोपुर थाना पुलिस और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

