ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया रेप:घर में रोककर बनाया वीडियो; पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया रेप:घर में रोककर बनाया वीडियो; पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 11 की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने उसे घर में रोक लिया। इसके बाद रेप कर वीडियो बना लिया। रविवार शाम वीडियो सामने आया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। तीन महीने पहले की घटना पुलिस के अनुसार, छात्रा गोपालपुरा निवासी शिशुपाल कुशवाहा के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। करीब तीन महीने पहले शिशुपाल ने उसे अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने रोक लिया। आरोप है कि उसने घर में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए छात्रा को लगातार परेशान करने लगा। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने अपने भाई और माता-पिता को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे। पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, मेडिकल जांच के लिए भेजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया है। माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी शिशुपाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *