मैहर में मोटर चालू करने गई महिला को करंट लगा:सतना जिले के ऊंचेहरा की घटना; गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल लाए

मैहर में मोटर चालू करने गई महिला को करंट लगा:सतना जिले के ऊंचेहरा की घटना; गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल लाए

मैहर जिले से सटे ऊंचेहरा थाना क्षेत्र के कोरवारा गांव में रविवार शाम हादसा हो गया। घर में पानी की मोटर चालू करने गई 30 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। बिजली का झटका लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, घायल महिला की पहचान अंशु पति राजू कुशवाहा (30 वर्ष), निवासी ग्राम कोरवारा, थाना ऊंचेहरा, जिला सतना के रूप में हुई है। रविवार शाम महिला घर में पानी की व्यवस्था के लिए मोटर चालू करने गई थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए महिला को मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *