दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम से 4,584.240 लीटर विदेशी शराब जब्त की। नए एयरपोर्ट टर्मिनल के पास एनएच-27 किनारे स्थित गोदाम में छापेमारी के दौरान शराब के 459 कार्टन बरामद हुए। मौके से एक पिकअप वाहन (BR06GA1064) भी जब्त किया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 91 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेला वार्ड संख्या-09 का है। गोदाम का इस्तेमाल टाइल्स के भंडारण के लिए किया जाता सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने 28 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की। सूचना थी कि गोदाम में शराब की बड़ी खेप जमा कर रखी गई है और छोटी गाड़ियों के जरिए उसे दूसरी जगहों पर भेजा जा रहा है। गोदाम मालिक के बाहर रहने के कारण रात में जांच नहीं हो सकी। इसके बाद सुबह स्थानीय लोगों और गोदाम मालिक के रिश्तेदारों की मौजूदगी में सदर थाना पुलिस के सहयोग से गोदाम का ताला तोड़कर तलाशी ली गई।
जांच के दौरान गोदाम और वहां खड़ी पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि गोदाम का इस्तेमाल टाइल्स के भंडारण के लिए किया जाता था। गोदाम के मालिक सरोज चौधरी और संतोष चौधरी बताए गए हैं। दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम से 4,584.240 लीटर विदेशी शराब जब्त की। नए एयरपोर्ट टर्मिनल के पास एनएच-27 किनारे स्थित गोदाम में छापेमारी के दौरान शराब के 459 कार्टन बरामद हुए। मौके से एक पिकअप वाहन (BR06GA1064) भी जब्त किया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 91 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेला वार्ड संख्या-09 का है। गोदाम का इस्तेमाल टाइल्स के भंडारण के लिए किया जाता सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने 28 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की। सूचना थी कि गोदाम में शराब की बड़ी खेप जमा कर रखी गई है और छोटी गाड़ियों के जरिए उसे दूसरी जगहों पर भेजा जा रहा है। गोदाम मालिक के बाहर रहने के कारण रात में जांच नहीं हो सकी। इसके बाद सुबह स्थानीय लोगों और गोदाम मालिक के रिश्तेदारों की मौजूदगी में सदर थाना पुलिस के सहयोग से गोदाम का ताला तोड़कर तलाशी ली गई।
जांच के दौरान गोदाम और वहां खड़ी पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि गोदाम का इस्तेमाल टाइल्स के भंडारण के लिए किया जाता था। गोदाम के मालिक सरोज चौधरी और संतोष चौधरी बताए गए हैं।

