टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; जिम्मेदारी पानीपत के अनिल पंडित ने ली, अमेरिका में रह रहा

टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; जिम्मेदारी पानीपत के अनिल पंडित ने ली, अमेरिका में रह रहा

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला है। एक युवक का नाम रेहान है, जबकि दूसरा नाबालिग है। रेहान के पिता ने बताया कि बेटा वेल्डिंग का काम सीखने के लिए गया था। इसके बाद नहीं आया। वहीं, फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। वह 2022 में नौकरी के लिए दुबई गया था और 2024 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया। हाल ही में अनिल पंडित ने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। पानीपत में अनिल के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं। केस में हरियाणा से जुड़े आरोपियों के बारे में जानिए… 1. रेहान: सोनीपत में मां के साथ रहता था सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी रिशुद्दीन ने बताया कि रेहान उसका बेटा है। रेहान देवडृू गांव में अपनी मां संसीदा और छोटे भाई के साथ रहता था। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसी कारण उसकी पत्नी 10 साल से उससे अलग रह रही है। रेहान कई साल पहले वेल्डिंग का काम सीखने की बात कहकर घर से गया था। उसे आज ही पता चला कि रेहान ने मुंबई में फायरिंग की है। 2. अनिल पंडित: पिता पुजारी, परिवार करनाल रह रहा पानीपत के रेरकलां गांव से मिली जानकारी के अनुसार, अनिल पंडित के पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं, जबकि मां प्रवेश गृहिणी हैं। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी मंझली बहन की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा भाई अभिषेक है। अनिल के पिता करीब 10 साल पहले रेरकलां गांव में अपना मकान भाइयों को बेचकर वहां से चले गए थे। अब वे करनाल में रहते हैं, जबकि अनिल के चाचा-ताऊ अभी भी रेरकलां गांव में रहते हैं। गांव छोड़ने से पहले अनिल का भाई अभिषेक पढ़ाई कर रहा था। अनिल खुद 12वीं तक पढ़ा है। ग्रामीणों को अनिल के विदेश जाने के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, अब लगातार मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद उन्हें पता चला कि अनिल अमेरिका में बैठा है। अनिल पंडित ने खुद को लॉरेंस का छोटा भाई बताया रविवार रात को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अनिल पंडित का एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें उसने कहा- मैं अनिल पंडित, लॉरेंस का छोटा भाई। आज जो मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने समझाया था लेकिन इसको समझ में नहीं आई। और जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस से…… तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी। और इससे अलग कुछ लोग लॉरेंस के खिलाफ जो बोल रहे हैं ना, ये फेम लेने के लिए बोल रहे हैं। तुम भी तैयार रहना। थोड़ा टाइम जरूर लग सकता है लेकिन नंबर सबका आएगा। ——————————— ये खबरें भी पढ़ें:- टाइगर पर अटैक के 3 संदिग्ध राजस्थान से पकड़े गए:एक बिहार, 2 हरियाणा के; हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद; 4 साल में 8 सेलिब्रिटी पर अटैक टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 5 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर खुद गाड़ी चलाकर हॉस्पिटल पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *