अयोध्या में शिक्षक संघ की बैठक:अशर्फी भवन परिसर जुटे पदाधिकारी, उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित

अयोध्या में शिक्षक संघ की बैठक:अशर्फी भवन परिसर जुटे पदाधिकारी, उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित

अयोध्या में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नारायण गुट की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक सोमवार को अनादि ब्रह्म संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, अशर्फी भवन, अयोध्या में हुई। प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान डॉ. संजय त्रिपाठी पहुंचे और उन्होने अपना पक्ष रखा। बैठक में प्रदेश महामंत्री शशिकांत पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष घनश्याम तिवारी, प्रदेश मंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, शिक्षक सभा के अध्यक्ष दान बहादुर सिंह और डॉ. संजय त्रिपाठी के प्रतिनिधि प्रांजल तिवारी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *