जौनपुर के 6.86 लाख किसानों के खातों में किस्त पहुंची:प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त; हर किसान को मिले 2,000 रुपए

जौनपुर के 6.86 लाख किसानों के खातों में किस्त पहुंची:प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त; हर किसान को मिले 2,000 रुपए

जौनपुर के 6 लाख 86 हजार 146 किसानों के खातों में शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भेजी गई। हर किसान को 2,000 रुपए मिले। प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से किस्त जारी की। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। किसानों ने उनका संबोधन सुना। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले के किसानों के खातों में कुल 1 अरब 23 करोड़ रुपए भेजे गए। जिले में अब तक योजना के 9,55,807 लाभार्थियों को कुल 3,142.06 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। किसानों को खातों में राशि पहुंचने का संदेश मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को मसूर के मिनीकिट बीज मुफ्त बांटे। कलेक्ट्रेट के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र और जिले के सभी विकास खंडों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम का संचालन आत्मा प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *