बांका जिले के अमरपुर प्रखंड को जिले के अन्य हिस्सों के साथ-साथ झारखंड,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण जेठौर पुल पर अब भारी एवं मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने और उसके धंसने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित कर दिया गया है। पुल के दो पिलरों का बेड लेवल ऊपर डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर इंग्लिश मोड़-पुनसिया पथ स्थित जेठौर पुल की स्थिति का आकलन किया गया। जांच में पुल के दो पिलरों का बेड लेवल ऊपर आने की बात सामने आई, जिससे पुल के धंसने की आशंका बढ़ गई थी। इसके बाद आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से 12 मई से अगले आदेश तक सभी बड़े एवं भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। पुनसिया-इंग्लिश मोड़ रास्ते से होकर जेठौर पुल होके जा रहे थे जानकारी के अनुसार भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद सुल्तानगंज और मुंगेर की ओर से आने वाले भारी वाहन अमरपुर होकर झारखंड के देवघर,दुमका,गोड्डा तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आसनसोल, वर्द्धमान, तारापीठ और उड़ीसा की ओर जा रहे थे। इससे जेठौर पुल पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।विक्रमशिला पुल छत्तीसगढ़ होने के बाद खासकर भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन बाजार होकर जाने वाले भारी वाहनों ने अपना रुत बदल लिया था। जिसके कारण रजौन के रास्ते जाने वाली भारी वाहन पुनसिया-इंग्लिश मोड़ रास्ते से होकर जेठौर पुल होके जा रहे थे। किसी भी भारी गाड़ी को पुल पार नहीं करने का निर्देश प्रशासन ने पुल के दोनों ओर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी है ताकि किसी भी भारी वाहन को पुल पार नहीं करने दिया जाए। अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ आदेश का पालन कराएगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वैकल्पिक रूट के तहत भारी वाहनों को अब ढाका मोड़ से तेलिया होते हुए शास्त्री चौक,शिवाजी चौक, पोस्ट ऑफिस के पीछे,आजाद चौक,डीएम आवास चौक,तारा मंदिर, पोखरिया,बेलहर अथवा समुखिया मोड़ होते हुए इंग्लिश मोड़ के रास्ते शंभूगंज और सुल्तानगंज की ओर भेजा जाएगा।डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड को जिले के अन्य हिस्सों के साथ-साथ झारखंड,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण जेठौर पुल पर अब भारी एवं मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने और उसके धंसने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित कर दिया गया है। पुल के दो पिलरों का बेड लेवल ऊपर डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर इंग्लिश मोड़-पुनसिया पथ स्थित जेठौर पुल की स्थिति का आकलन किया गया। जांच में पुल के दो पिलरों का बेड लेवल ऊपर आने की बात सामने आई, जिससे पुल के धंसने की आशंका बढ़ गई थी। इसके बाद आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से 12 मई से अगले आदेश तक सभी बड़े एवं भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। पुनसिया-इंग्लिश मोड़ रास्ते से होकर जेठौर पुल होके जा रहे थे जानकारी के अनुसार भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद सुल्तानगंज और मुंगेर की ओर से आने वाले भारी वाहन अमरपुर होकर झारखंड के देवघर,दुमका,गोड्डा तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आसनसोल, वर्द्धमान, तारापीठ और उड़ीसा की ओर जा रहे थे। इससे जेठौर पुल पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।विक्रमशिला पुल छत्तीसगढ़ होने के बाद खासकर भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन बाजार होकर जाने वाले भारी वाहनों ने अपना रुत बदल लिया था। जिसके कारण रजौन के रास्ते जाने वाली भारी वाहन पुनसिया-इंग्लिश मोड़ रास्ते से होकर जेठौर पुल होके जा रहे थे। किसी भी भारी गाड़ी को पुल पार नहीं करने का निर्देश प्रशासन ने पुल के दोनों ओर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी है ताकि किसी भी भारी वाहन को पुल पार नहीं करने दिया जाए। अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ आदेश का पालन कराएगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वैकल्पिक रूट के तहत भारी वाहनों को अब ढाका मोड़ से तेलिया होते हुए शास्त्री चौक,शिवाजी चौक, पोस्ट ऑफिस के पीछे,आजाद चौक,डीएम आवास चौक,तारा मंदिर, पोखरिया,बेलहर अथवा समुखिया मोड़ होते हुए इंग्लिश मोड़ के रास्ते शंभूगंज और सुल्तानगंज की ओर भेजा जाएगा।डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।


