जींद में कार की टक्कर से PGI कर्मी की मौत:मोटरसाइकिल पर बहन के पास जाते समय चंडीगढ़ मार्ग पर कंडेला के पास हादसा

जींद में कार की टक्कर से PGI कर्मी की मौत:मोटरसाइकिल पर बहन के पास जाते समय चंडीगढ़ मार्ग पर कंडेला के पास हादसा

जींद- चंडीगढ़ मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार रोहतक पीजीआई कर्मी की मौत हो गई। गांव जुलाना निवासी 53 वर्षीय राजकुमार बाइक पर सीवन कैथल अपनी बहन के पास जा रहा था। इसी दौरान कंडेला के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की दो बेटियां और दो बेटे हैं। पीछे से मारी टक्कर जुलाना निवासी मृतक के बेटे विशाल ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि मंगलवार को उनके पिता बाइक पर अपनी बहन के घर सीवन जा रहे थे। कंडेला के पास कार चालक ने उन्हें टक्कर दी। हादसे के बाद हमने घटना स्थल पर पहुंचकर पता लगाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने बताया कि कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी थी। लोगों ने यह भी बताया कि कार ड्राइवर को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया था। जिसे सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की टीम को सौंप दिया था। मामले की जांच जारी उन्होंने बताया कि अभी तक हमें पता नहीं चल पाया है कि कार किसकी थी और ड्राइवर कौन है। जांच अधिकारी नरेश ने बातया कि बेटे के शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *