प्रतापगढ़ में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत:खेत पर काम कर रहे थे, 5 महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

प्रतापगढ़ में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत:खेत पर काम कर रहे थे, 5 महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

प्रतापगढ़ के सुहागपुर थाना क्षेत्र के करौली गांव में मंगलवार देर शाम खेत पर काम करते पिता-पुत्र को करंट लग गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान करौली गांव निवासी श्यामलाल मीणा (34) और उनके बेटे ईश्वरलाल (20) के रूप में हुई है। वे अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना पर सुहागपुर थाने के जांच अधिकारी बालूराम जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। मृतक श्यामलाल के पिता नागजी ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईश्वरलाल की शादी पांच महीने पहले धरियाखेड़ी गांव में हुई थी। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। श्यामलाल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे मजदूरी पर निर्भर हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *