जालंधर में सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा CM नायब सैनी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। हिसार में हरियाणा के सफाई कर्मचारियों के हिरासत में लेने के खिलाफ ये प्रदर्शन किया गया।
हरियाणा में सफाई कर्मियों को हिरासत में लिए जाने को लेकर जालंधर में सफाई यूनियन द्वारा विरोध किया गया। गौरव गिल प्रधान ने कहाकि हिसार में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की वह निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोध सरकार है, जब से मोदी सरकार आई है, दलित विरोधी फैसले लिए गए हैं। कोरोना काल के दौरान भी सफाई कर्मियों ने बढ़ चढ़कर काम किया और उस दौरान मोदी सरकार ने सफाई कर्मियों को सफाई सैनिक और सफाई योद्धा का दर्जा देने का ऐलान किया था, लेकिन वह दर्जा तो नहीं दिया और ऊपर से हिसार में भाजपा सरकार ने हकों की लड़ रहे सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज कर दिया। बरनाला मामला उठाने वाले हरियाणा मसले पर चुप क्यों
सफाई सेवकों के प्रधान सन्नी ने कहा कि वाल्मीकि समाज हकों के लिए संघर्ष कर रहा है। इस दौरान बरनाला में विवाद के दौरान जो यूनियन विरोध जता रही थी, वह अब हरियाणा में सफाई कर्मियों के खिलाफ हुए वितकरे को लेकर क्यों चुप है। इस दौरान सन्नी ने कहाकि हरियाणा के साथ जोधपुर में भी सफाई कर्मियों के साथ वितकरा किया जा रहा है। दोनों जगह सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हिसार में सफाई कर्मियों को हिरासत में लिए जाने की सख्त निंदा की है। उन्होंने कहाकि अगर उन्हें हक लेने के लिए हरियाणा जाना पड़ा तो वह जाने के लिए तैयार हैं।

