जहानाबाद में DM ने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया:पूरी प्रक्रिया की जानकारी और अधिकारियों से व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट ली

जहानाबाद में DM ने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया:पूरी प्रक्रिया की जानकारी और अधिकारियों से व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट ली

जहानाबाद जिले में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेने और लोगों की आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेपरलेस प्रक्रिया के तहत निबंधन कराने वाले सात जमीन मालिकों को उनके दस्तावेज सौंपे। डीएम ने निबंधन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों से व्यवस्था के संचालन एवं प्रगति के संबंध में विस्तृत विवरण प्राप्त किया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को कुल 16 निबंधन की प्रक्रियाएं चल रही थीं, जिनमें से सात पूरी हो चुकी थीं। डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि पेपरलेस निबंधन को लेकर लोगों में धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है। शुरुआती दौर में लोगों के मन में जो आशंकाएं थीं, वे अब दूर हो रही हैं और लोग नई व्यवस्था को अपना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं तेज होगी। निबंधन कार्य में तेजी आएगी निबंधन कार्यालय की सब-रजिस्ट्रार वंदना कुमारी ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसका असर निबंधन की संख्या में भी दिख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इस व्यवस्था को लेकर लोगों में और अधिक जागरूकता आएगी तथा निबंधन कार्य में तेजी आएगी। पेपरलेस रजिस्ट्री कराने वाले जहानाबाद निवासी अरुण ने भी नई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल काफी अच्छी है। प्रक्रिया सरल होने के कारण उनका निबंधन कार्य आसानी से पूरा हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था का एक बड़ा लाभ यह है कि लोगों को बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से निबंधन कराने का अवसर मिल रहा है। डीएम के निरीक्षण के दौरान निबंधन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। जहानाबाद जिले में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेने और लोगों की आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेपरलेस प्रक्रिया के तहत निबंधन कराने वाले सात जमीन मालिकों को उनके दस्तावेज सौंपे। डीएम ने निबंधन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों से व्यवस्था के संचालन एवं प्रगति के संबंध में विस्तृत विवरण प्राप्त किया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को कुल 16 निबंधन की प्रक्रियाएं चल रही थीं, जिनमें से सात पूरी हो चुकी थीं। डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि पेपरलेस निबंधन को लेकर लोगों में धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है। शुरुआती दौर में लोगों के मन में जो आशंकाएं थीं, वे अब दूर हो रही हैं और लोग नई व्यवस्था को अपना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं तेज होगी। निबंधन कार्य में तेजी आएगी निबंधन कार्यालय की सब-रजिस्ट्रार वंदना कुमारी ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसका असर निबंधन की संख्या में भी दिख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इस व्यवस्था को लेकर लोगों में और अधिक जागरूकता आएगी तथा निबंधन कार्य में तेजी आएगी। पेपरलेस रजिस्ट्री कराने वाले जहानाबाद निवासी अरुण ने भी नई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल काफी अच्छी है। प्रक्रिया सरल होने के कारण उनका निबंधन कार्य आसानी से पूरा हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था का एक बड़ा लाभ यह है कि लोगों को बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से निबंधन कराने का अवसर मिल रहा है। डीएम के निरीक्षण के दौरान निबंधन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *