जमुई बायपास पर भीषण जाम:SP की गाड़ी 1 घंटे फंसी, नो-एंट्री हटते ही बढ़ा दबाव, दोनों तरफ आती गाड़ियां बनी वजह

जमुई बायपास पर भीषण जाम:SP की गाड़ी 1 घंटे फंसी, नो-एंट्री हटते ही बढ़ा दबाव, दोनों तरफ आती गाड़ियां बनी वजह

जमुई शहर के महिसौडी चौक की ओर जाने वाले बायपास रोड पर शनिवार देर रात भीषण जाम लग गया। इस कारण करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। जिले के पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल की गाड़ी भी इस जाम में फंस गई, जिससे स्थिति की गंभीरता स्पष्ट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम इतना लंबा था कि चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसपी की गाड़ी लगभग एक घंटे तक फंसी रही। इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद किसी तरह रास्ता साफ कराया जा सका और एसपी की गाड़ी को जाम से बाहर निकाला गया। जाम से जुड़ी तस्वीरें… इलाके में आए दिन जाम की स्थिति बनती
बताया गया है कि शहर में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री समाप्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इसी वजह से इस इलाके में आए दिन जाम की स्थिति बनती है। शनिवार को भी दोनों ओर से अनियंत्रित तरीके से वाहनों के परिचालन के कारण देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। इस जाम में आम लोगों के साथ-साथ कई आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी प्रभावित हुए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि प्रतिदिन होने वाली इस परेशानी से निजात मिल सके। परिचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई
इस संबंध में एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सड़क के दोनों ओर से वाहनों के परिचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी परिवहन विभाग को दे दी गई है और जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जमुई शहर के महिसौडी चौक की ओर जाने वाले बायपास रोड पर शनिवार देर रात भीषण जाम लग गया। इस कारण करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। जिले के पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल की गाड़ी भी इस जाम में फंस गई, जिससे स्थिति की गंभीरता स्पष्ट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम इतना लंबा था कि चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसपी की गाड़ी लगभग एक घंटे तक फंसी रही। इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद किसी तरह रास्ता साफ कराया जा सका और एसपी की गाड़ी को जाम से बाहर निकाला गया। जाम से जुड़ी तस्वीरें… इलाके में आए दिन जाम की स्थिति बनती
बताया गया है कि शहर में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री समाप्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इसी वजह से इस इलाके में आए दिन जाम की स्थिति बनती है। शनिवार को भी दोनों ओर से अनियंत्रित तरीके से वाहनों के परिचालन के कारण देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। इस जाम में आम लोगों के साथ-साथ कई आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी प्रभावित हुए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि प्रतिदिन होने वाली इस परेशानी से निजात मिल सके। परिचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई
इस संबंध में एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सड़क के दोनों ओर से वाहनों के परिचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी परिवहन विभाग को दे दी गई है और जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *