जन्माष्टमी पर मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत:सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक

जन्माष्टमी पर मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत:सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक

जालोर में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार रात को एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा और 18 माह के भतीजे की मौत हो गई। दोनों जन्माष्टमी पर मिठाई और फल लेकर अपने गांव निबलाना लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सड़क पर आगे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में मांडवला टोल नाके के पास हुआ। भतीजे को बाइक पर आगे बैठाकर ले गया था जानकारी के अनुसार, निबलाना निवासी दशरथ (25) पुत्र अर्जुन कुमार मेघवाल शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात मिठाई और फल लेने के लिए बाइक से निकला था। इस दौरान उसका 18 माह का भतीजा हिमांशु पुत्र चंपाराम मेघवाल भी चाचा के साथ जाने की जिद करने लगा और रोने लगा। इसके बाद दशरथ उसे बाइक पर आगे बैठाकर अपने साथ ले गया। सामान लेकर लौटते समय हुआ हादसा SHO मनोज कुमार ने बताया- मिठाई और फल लेकर दोनों रात करीब 8:30 बजे वापस अपने गांव निबलाना जा रहे थे। मांडवला टोल नाके के पास अंधेरे में उनकी बाइक सड़क पर आगे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दशरथ और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक और आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर बिशनगढ़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को मांडवला की मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार सुबह दोनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चाचा से बहुत प्यार करता था हिमांशु SHO मनोज कुमार ने बताया- 18 महीने का हिमांशु अपने चाचा दशरथ का बेहद दुलारा था। ज्यादातर उसके पास ही रहता था। शुक्रवार रात भी दशरथ को बाहर जाते देखकर वह साथ जाने के लिए रोने लगा था। दशरथ गांव में खेती का काम करता था और उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। हिमांशु के परिवार में उसके अलावा दो भाई-बहन हैं। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *