जालंधर के माता रानी चौक के पास देर रात जन्माष्मी पर्व पर युवकों के 2 गुटों में तेजधार हथियार चले। देर रात 11 बजे के करीब लक्ष्मी नारायाण मंदिर परिसर में झगड़े के बाद बस्ती बाबा खेल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को राउंडअप कर लिया।
घटना स्थल पर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि एक युवक ने दूसरे पर दातर से हमला कर दिया। इससे 2 युवकों के हाथ और सिर पर चोट लगी है। लोगों ने तुरंत युवकों को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी। काबू किए एक युवक ने दूसरे युवक पर मरापीट के आरोप लगाए। युवक का कहना है कि उस पर 10 युवकों ने मिलकर हमला किया था। युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि किसी की मां-बेटी को युवक छेड़ रहे थे और उसने बचाव किया तो उस पर युवकों ने मिलकर हमला कर दिया। पुलिस ने युवकों से तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। एसीपी बोले- जांच कर रहे हैं, कार्रवाई की जाएगी
घटना स्थल पर एसीपी आतिश भाटिया भी मौजूद रहे और उन्होंने बनती कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों के बयानों के बाद तथ्यों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। युवकों के पेरेंट्स को थाने बुलाया गया है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसे लेकर दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

