जनेऊ दिखाकर बोले अजय राय-ब्रह्म वचन है:मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोडूगा,पार्टी के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करूंगा

जनेऊ दिखाकर बोले अजय राय-ब्रह्म वचन है:मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोडूगा,पार्टी के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करूंगा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आराधना मिश्रा ‘मोना’ को सौंपे जाने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान सामने आया है। वाराणसी में अजय राय ने अपना जनेऊ दिखाते हुए कहा- “ब्रह्म वचन है, मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा।” अजय राय ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला उन्हें स्वीकार है। पद किसी के लिए स्थायी नहीं होता। उन्होंने कहा, “पद आज है, कल नहीं रहेगा। राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसे मैं सिर माथे लगाता हूं।” आराधना मिश्रा को शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं का भरोसा न टूटे नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ को शुभकामनाएं देते हुए अजय राय ने कहा कि वह कांग्रेस को और आगे ले जाएं। उन्होंने खास तौर पर कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही। अजय राय ने कहा कि उनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के भीतर यह भरोसा बना कि कहीं भी अत्याचार या अन्याय होगा तो प्रदेश अध्यक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। यह विश्वास आगे भी कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोना जी पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करें। जहां भी भाजपा की सरकार, पुलिस या उसके लोगों की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो, वहां पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी रहें। मेरा पूरा सहयोग और स्नेह उनके साथ रहेगा। राहुल गांधी के साथ रिश्ते पर बोले- ‘बुधवार को भी हुई बात’ अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी से उनकी बुधवार को भी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि बातचीत में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। अजय राय ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी तरह की नाराजगी न रखें। हम सब एक परिवार हैं। पद आता-जाता रहता है। सभी लोग राहुल गांधी को मजबूत करें और कांग्रेस को मजबूत करें। बोले-अजय राय को कोई खरीद नहीं पाया भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि उन्होंने कभी सम्मान के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि अजय राय को कोई खरीद नहीं पाया। मैंने सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। इमरान मसूद को लेकर भाजपा की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि इमरान मसूद की सामान्य वर्ग में भी पकड़ है और वह मजबूत पृष्ठभूमि से आते हैं। अजय राय ने भाजपा पर दोहरे और दोगले चरित्र का आरोप लगाया। मोदी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा कि पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देगी, वह वहां पूरी ताकत से लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और काशी की जनता के आशीर्वाद से पार्टी को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *