चीनी महंगी हुई तो फीकी पड़ने लगी मिठाई की मिठास:रक्षाबंधन से पहले 50 रुपए किलो तक बढ़े दाम, ग्राहक बोले- त्योहार है तो मिठाई लेनी ही पड़ेगी

चीनी महंगी हुई तो फीकी पड़ने लगी मिठाई की मिठास:रक्षाबंधन से पहले 50 रुपए किलो तक बढ़े दाम, ग्राहक बोले- त्योहार है तो मिठाई लेनी ही पड़ेगी

रक्षाबंधन से पहले मिठाई की मिठास पर महंगाई का असर दिखने लगा है। चीनी के दाम बढ़ने के बाद मुजफ्फरपुर में कई मिठाइयों के भाव बढ़ा दिए गए हैं। अलग-अलग मिठाइयों की कीमत में 20 से 50 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, गुलाब जामुन और स्पंज जैसी मिठाइयों के दाम में 2 रुपए प्रति पीस की वृद्धि हुई है। त्योहार पर मिठाई खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को अब पहले की तुलना में ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। दुकानदारों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले तक चीनी 42 रुपए किलो के आसपास मिल रही थी, जो अब बढ़कर 65 रुपए किलो तक पहुंच गई है। कच्चे माल के साथ परिवहन और दूसरे खर्च बढ़ने के कारण मिठाइयों की कीमत बढ़ाना मजबूरी हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले ढाई से तीन साल में मिठाई के दाम में खास बढ़ोतरी नहीं की गई थी। काजू कतली से लेकर मिल्क केक तक महंगे रक्षाबंधन पर पसंद की जाने वाली मिठाइयों में काजू कतली भी शामिल है। इसकी कीमत में करीब 50 रुपए किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह काजूबर्फी, मिल्क केक, कलाकंद, घी पतीशा और डोडा बर्फी के दाम भी बढ़े हैं।
42 की चीनी अब 65 रुपए किलो छाता चौक स्थित बंशी स्वीट्स के मैनेजर अभिनंदन कुमार ने बताया कि चीनी की कीमत में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई है। करीब 10 दिन पहले तक 42 रुपए किलो के हिसाब से चीनी मिल रही थी, अब इसके लिए करीब 65 रुपए किलो चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिठाइयों के भाव में 20 से 30 रुपए किलो तक बढ़ोतरी की गई है। रक्षाबंधन को देखते हुए बिक्री पर अभी कोई खास असर नहीं पड़ा है। ब्रह्मपुरा स्थित ओम स्वीट्स के विकास कुमार ने भी बताया कि चीनी समेत कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण मिठाइयों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। हालांकि मांग बनी हुई है, लेकिन ग्राहक अब खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत जरूर पूछ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि सिर्फ मिठाइयों पर ही नहीं, पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर भी महंगाई का असर पड़ा है। मुकुंदाना 80 से बढ़कर 100 रुपए किलो, बताशा 100 से 120 रुपए किलो और मिश्री 60 से 80 रुपए किलो हो गई है। ग्राहक बोले- त्योहार है, मिठाई तो खरीदेंगे ही ग्राहक अंजार हुसैन ने बताया कि चीनी महंगी होने का असर हर चीज पर दिखाई दे रहा है। पहले 10 रुपए में मिलने वाला स्पंज अब 12 रुपए में मिल रहा है। वहीं सुरेश कुमार ने कहा कि महंगाई का असर जेब पर पड़ रहा है, लेकिन मिठाई रोज नहीं खरीदी जाती। त्योहार और खास मौकों पर जरूरत होती है, इसलिए दाम बढ़ने के बावजूद खरीदारी करनी ही पड़ेगी। रक्षाबंधन पर मिठाई की मांग बढ़ने की उम्मीद 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। भाई-बहन के इस त्योहार पर राखी के साथ मिठाई खरीदने की परंपरा को देखते हुए दुकानदारों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में चीनी की बढ़ी कीमत का असर मिठाई की लागत पर पड़ने के बावजूद बाजार में मांग बनी रहने की संभावना है। हालांकि, इस बार त्योहार की मिठास के लिए ग्राहकों को पहले से कुछ ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। रक्षाबंधन से पहले मिठाई की मिठास पर महंगाई का असर दिखने लगा है। चीनी के दाम बढ़ने के बाद मुजफ्फरपुर में कई मिठाइयों के भाव बढ़ा दिए गए हैं। अलग-अलग मिठाइयों की कीमत में 20 से 50 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, गुलाब जामुन और स्पंज जैसी मिठाइयों के दाम में 2 रुपए प्रति पीस की वृद्धि हुई है। त्योहार पर मिठाई खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को अब पहले की तुलना में ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। दुकानदारों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले तक चीनी 42 रुपए किलो के आसपास मिल रही थी, जो अब बढ़कर 65 रुपए किलो तक पहुंच गई है। कच्चे माल के साथ परिवहन और दूसरे खर्च बढ़ने के कारण मिठाइयों की कीमत बढ़ाना मजबूरी हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले ढाई से तीन साल में मिठाई के दाम में खास बढ़ोतरी नहीं की गई थी। काजू कतली से लेकर मिल्क केक तक महंगे रक्षाबंधन पर पसंद की जाने वाली मिठाइयों में काजू कतली भी शामिल है। इसकी कीमत में करीब 50 रुपए किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह काजूबर्फी, मिल्क केक, कलाकंद, घी पतीशा और डोडा बर्फी के दाम भी बढ़े हैं।
42 की चीनी अब 65 रुपए किलो छाता चौक स्थित बंशी स्वीट्स के मैनेजर अभिनंदन कुमार ने बताया कि चीनी की कीमत में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई है। करीब 10 दिन पहले तक 42 रुपए किलो के हिसाब से चीनी मिल रही थी, अब इसके लिए करीब 65 रुपए किलो चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिठाइयों के भाव में 20 से 30 रुपए किलो तक बढ़ोतरी की गई है। रक्षाबंधन को देखते हुए बिक्री पर अभी कोई खास असर नहीं पड़ा है। ब्रह्मपुरा स्थित ओम स्वीट्स के विकास कुमार ने भी बताया कि चीनी समेत कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण मिठाइयों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। हालांकि मांग बनी हुई है, लेकिन ग्राहक अब खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत जरूर पूछ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि सिर्फ मिठाइयों पर ही नहीं, पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर भी महंगाई का असर पड़ा है। मुकुंदाना 80 से बढ़कर 100 रुपए किलो, बताशा 100 से 120 रुपए किलो और मिश्री 60 से 80 रुपए किलो हो गई है। ग्राहक बोले- त्योहार है, मिठाई तो खरीदेंगे ही ग्राहक अंजार हुसैन ने बताया कि चीनी महंगी होने का असर हर चीज पर दिखाई दे रहा है। पहले 10 रुपए में मिलने वाला स्पंज अब 12 रुपए में मिल रहा है। वहीं सुरेश कुमार ने कहा कि महंगाई का असर जेब पर पड़ रहा है, लेकिन मिठाई रोज नहीं खरीदी जाती। त्योहार और खास मौकों पर जरूरत होती है, इसलिए दाम बढ़ने के बावजूद खरीदारी करनी ही पड़ेगी। रक्षाबंधन पर मिठाई की मांग बढ़ने की उम्मीद 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। भाई-बहन के इस त्योहार पर राखी के साथ मिठाई खरीदने की परंपरा को देखते हुए दुकानदारों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में चीनी की बढ़ी कीमत का असर मिठाई की लागत पर पड़ने के बावजूद बाजार में मांग बनी रहने की संभावना है। हालांकि, इस बार त्योहार की मिठास के लिए ग्राहकों को पहले से कुछ ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *