करौली में बिना डर के वोट डालने का दिया संदेश:पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की चुनाव में सहयोग करने की अपील

करौली में बिना डर के वोट डालने का दिया संदेश:पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की चुनाव में सहयोग करने की अपील

करौली में पुलिस ने पंचायत चुनाव और आने वाले त्योहारों को देखते हुए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को बिना डर के वोट डालने का संदेश देना था।
कोतवाली थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने हिंडौन गेट, फूटाकोट, सदर बाजार और बड़ा बाजार समेत कई इलाकों में गश्त की। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और उन्हें बिना किसी दबाव के वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
पुलिस ने साफ किया कि चुनाव और त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *